श्रमिकों का मालगोदाम में पंजीकरण का रास्ता साफ, राज्य डिप्टी चीफ कमिश्नर ने तीन रेलवे जोन को भेजा पत्र -दीपावली मिलन समारोह के जरिये श्रमिकों ने बाँटी खुशियां

रायगढ़ 7 नवम्बर : भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के महामंत्री व माननीय अभिभावक अरुण कुमार पासवान, राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार और राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिगंबर प्रसाद मेहता के अथक प्रयास से महाराष्ट्र राज्य के माल गोदाम श्रमिकों के लिए राज्य डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर ने ई- श्रम पोर्टल में डेटा संग्रह करने के लिए राज्य के तीन रेलवे जोन के जीएम को पत्र भेजा है। इससे मुम्बई राज्य के श्रमिकों को मालगोदाम में पंजीकरण किये जाने का रास्ता साफ हो गया है, जो श्रमिक भाइयों के लिए खुशी की बात है। इस उपलक्ष्य में भारतीय रेलवे मालगोदाम श्रमिक संघ के मुम्बई जोन की तरफ से एक दीपावली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दीपावली मिलन के साथ-साथ डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर द्वारा रेलवे जोन को भेजे गए पत्र के आलोक में श्रमिकों के बीच खुशियों को साझा करना है। यह बाते भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

बिलासपुर जोन के अतिथि हिम बहादुर सोनार ने कही। इसका आयोजन गोखले सभागृह मंगल कार्यालय, ओल्ड पनवेल, रायगढ़ में किया गया। आगे श्री सोनार ने बताया कि इसको लेकर राज्य के डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर ने सेंट्रल रेलवे मुम्बई, वेस्टर्न रेलवे मुम्बई और कोंकण रेलवे नवी मुम्बई को पत्र जारी करते हुए इन रेलवे जोन के विभिन्न माल गोदामों में कार्यरत श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल से जोड़ते हुए डेटा उपलब्ध कराने को कहा है। उनके उक्त आदेश से माल गोदाम के श्रमिकों के लिए गोदाम में पंजीकरण का रास्ता साफ हो गया है। श्रमिकों के लिए संघ ने जो केंद्र सरकार से मांग की थी, उसकी पहली सीढ़ी श्रमिकों ने तय कर ली है। जल्द ही खुशियां भी उन्हें मिलेगी, जिसके लिए भारतीय रेलवे मालगोदाम श्रमिक संघ प्रयासरत है। यह पत्र डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर ने 1 नवंबर 2023 को जारी किया है। इस दौरान भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के आयोजक सेंट्रल रेलवे जोन के अध्यक्ष विशाल विजय भगत तथा जोन के सचिव संतोष अरुण थोरात के साथ जोनल, राज्य, डिवीज़न के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर जोन के अध्यक्ष हिम बहादुर सोनार मौजूद थे

विशाल भगत अध्यक्ष

संतोष थोरात सचिव

श्रमिकों का मालगोदाम में पंजीकरण का रास्ता साफ, राज्य डिप्टी चीफ कमिश्नर ने तीन रेलवे जोन को भेजा पत्र -दीपावली मिलन समारोह के जरिये श्रमिकों ने बाँटी खुशियां

Related Posts

सिर्फ़ 6 साल के मोहम्मद अशर ने ग्रीन वर्ल्ड मीडिया प्रोडक्शन की हिंदी वेब सीरीज “कच्चे रिश्ते पार्ट 2” में मुख्य भूमिका निभाई

मुम्बई.  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है.  इसका ताजा उदाहरण है मात्र 6 साल के मोहम्मद अशर जिन्होंने निर्देशक बी एस अली की हिंदी वेब सीरीज “कच्चे रिश्ते पार्ट…

सिर्फ़ 11 साल की रिद्धि मंगेश पाटिल ने ग्रीन वर्ल्ड मीडिया प्रोडक्शन की हिंदी वेब सीरीज “कच्चे रिश्ते पार्ट 2” में रमेश गोयल के साथ किया अभिनय

मुम्बई.  सिर्फ 11 साल की रिद्धि मंगेश पाटिल ने अपने अभिनय से सबको  आश्चर्यजनक कर दिया है. उनकी प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं है.  रिद्धि मंगेश पाटिल ने निर्देशक बी…

You Missed

Shabnam Khan (Khushi) Is The Production Advisor And Creative Partner Of The Hiten Tejwani-Starrer Web Series “Chhodo Yaar Jaane Do”

  • By admin
  • June 24, 2026
  • 13 views

सपनों, पक्के इरादे और उम्मीद की कहानी है मोहित एम राय और ऐश्याना राय की फिल्म ‘स्वेटर’

  • By admin
  • June 24, 2026
  • 12 views
सपनों, पक्के इरादे और उम्मीद की कहानी है मोहित एम राय और ऐश्याना राय की फिल्म ‘स्वेटर’

खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी सैड सांग ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • June 22, 2026
  • 21 views
खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी सैड सांग ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health

  • By admin
  • June 20, 2026
  • 17 views
Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health

Amruta Fadnavis, Shahid Kapoor, Jackie Shroff, Sreeleela To Empower Over 1,000 Children At Divyaj Foundation Yoga Day Celebration At Dome, SVP Stadium, Worli

  • By admin
  • June 20, 2026
  • 18 views
Amruta Fadnavis, Shahid Kapoor, Jackie Shroff, Sreeleela To Empower Over 1,000 Children At Divyaj Foundation Yoga Day Celebration At Dome, SVP Stadium, Worli

इशिका टोरिया और सृष्टि भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू कहबे करब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • June 19, 2026
  • 22 views
इशिका टोरिया और सृष्टि भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू कहबे करब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज