Categories
365x24 News

सिनेमा और कॉर्पोरेट जगत का मिलन, अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने नागपुर में रचाई शाही शादी

जब कला और व्यापार की दुनियां एक साथ आती है, तो वह पल अपने आप में ऐतिहासिक हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा महाराष्ट्र की उप-राजधानी नागपुर में देखने को मिला, जहां मनोरंजन जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शालू सिंह और देश के सफल युवा बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत एक-दूसरे के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। नागपुर के एक आलीशान वेडिंग वेन्यू में आयोजित यह शादी पूरी तरह से पारंपरिक रस्मों के साथ संपन्न हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस शादी की सबसे बड़ी खासियत इसका अरेंज मैरिज होना, जिससे आज के दौर में पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों की एक नई मिसाल पेश की गई है।

गौरतलब है कि विवाह की तस्वीरों में इस जोड़े का शाही अंदाज देखते ही बन रहा है। शालू सिंह ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक सुर्ख लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा चुना। माथा-पट्टी, नथ और गले में भारी कुंदन ज्वेलरी के साथ शालू किसी राजकुमारी की तरह नजर आ रही थीं। वहीं सुष्मित राजपूत ने क्रीम और लाल रंग के मेल वाली शाही शेरवानी पहनी थी। उनके हाथों में पकड़ी कृपाण (तलवार) और सिर पर सजी कलगी वाली पगड़ी उनके राजसी लुक को पूरा कर रही थी। तस्वीरों में दोनों के बीच की बॉन्डिंग और एक-दूसरे के प्रति सम्मान साफ झलक रहा है।

बता दें कि अपनी अदाकारी से स्क्रीन पर जादू बिखेरने वाली शालू सिंह के लिए यह पल बेहद भावनात्मक था। अभिनेत्री ने अपने करियर के व्यस्त शेड्यूल के बीच परिवार द्वारा चुने गए रिश्ते को तरजीह दी। उनके करीबियों के मुताबिक, शालू एक ऐसे साथी की तलाश में थीं जो न केवल उनके काम को समझे बल्कि उनके परिवार को भी अपना मान सके। सुष्मित में उन्हें वह सभी खूबियां नजर आईं।

वहीं बात करें सुष्मित राजपूत तो वे आज के दौर के उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल करना चाहते हैं। युवा बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत अपनी सादगी और पारिवारिक मूल्यों के लिए भी पहचाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण निर्णय उनके माता-पिता ही लेते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी जीवनसंगिनी चुनने का अधिकार भी अपने माता-पिता को दिया।

उल्लेखनीय है कि शादी से पहले नागपुर में ही हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शन्स में भी खूब धूम रही, जहां शालू ने अपनी फिल्मी स्टाइल में डांस परफॉर्मेंस दी। विवाह के संगीत संध्या में सुष्मित और शालू ने बॉलीवुड गानों पर एक रोमांटिक परफॉर्मेंस दी, जिसने मेहमानों का दिल जीत लिया। विदाई के वक्त शालू काफी भावुक नजर आईं, लेकिन सुष्मित के परिवार ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, उसने माहौल को खुशनुमा बना दिया।

अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने रचाई शादी, सात फेरों के साथ शुरू हुआ नया सफर

Categories
365x24 News

Nidhi Raj’s Creative Journey Across Literature, Media And Cinema

Nidhi Raj is making a name for herself in the realms of literature, media, and entertainment as a talented writer, researcher, and creative professional. Hailing from Patna, Bihar, she has crafted a career that spans various creative fields while remaining deeply rooted in meaningful storytelling.

Before diving into the world of media and literature, Nidhi spent time as a bank officer in Karnataka and Patna. With her background in Finance and Taxation, she infused her creative journey with discipline and a practical understanding of the world.

As a writer, Nidhi has penned poems, articles, and short stories that have found their way into publications across India. Her work often delves into themes of emotion, social truths, and the human experience. She has even taken her literary talents abroad, presenting her work in Malaysia.

Nidhi’s talents extend to television and radio, where she has served as an anchor for Doordarshan and All India Radio. Her engaging presence on screen and airwaves has allowed her to connect with a broader audience, adding another layer to her career in public communication.

Her contributions have not gone unnoticed; she received accolades like the Bihar Shree Ratna in 2019 and a National Award from Natraj in 2021.

In the entertainment sector, Nidhi has made her mark as a writer for the Punjabi film Rab Di Mehhar and has worked as a researcher on the documentary Spent, which addresses economic violence against women. Additionally, her experience as an event coordinator has given her hands-on involvement in the entertainment and media landscape.

As an author, Nidhi has released books such as Kanakpriya Ki Bindi and Mirage, both of which have garnered praise from readers.

Beyond her professional endeavors, Nidhi is passionate about social work. She founded Kiran Drishti, an initiative dedicated to supporting artists, widowed women, and single parents. She has also been involved in campaigns raising awareness and providing support for cancer, education, and survivors of sexual exploitation.

With a rich background in writing, film, media, and social advocacy, Nidhi Raj is steadily carving out her niche as a dynamic creative force across various domains.

     

Nidhi Raj’s Creative Journey Across Literature, Media And Cinema

Categories
365x24 News

“Turkey’s Fashion Icon Sana Aziz Khan Unveils Her Signature Luxury Perfume Collection” RENEZ ( The Fragrance Of Love )

“Turkey’s Fashion Icon Sana Aziz Khan Unveils Her Signature Luxury Perfume Collection” RENEZ ( The Fragrance Of Love )

“Turkey’s Fashion Icon Sana Aziz Khan Unveils Her Signature Luxury Perfume Collection” RENEZ ( The Fragrance Of Love )

Categories
365x24 News

‘ऐतिहासिक जीत! निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक धीरू यादव की फिल्म ‘जया’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला’

भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने फिल्म निर्माता और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार और क्रांतिकारी निर्देशक धीरू यादव की जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिनेमा के असली पारखी हैं। बता दें कि हाल ही में एक भव्य अवॉर्ड समारोह के दौरान बहुचर्चित फिल्म ‘जया’ को प्रतिष्ठित मंच पर ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ के खिताब से नवाजा गया, वहीं निर्देशक धीरू यादव को उनकी शानदार निर्देशन शैली के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ का अवॉर्ड दिया गया। यह एक ऐतिहासिक जीत है।

इस प्राउड मूमेंट साझा करते हुए रत्नाकर कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि… ‘डायरेक्टर धीरू यादव के साथ ‘बेस्ट डायरेक्टर’ और प्रोड्यूसर के तौर पर हमारी फ़िल्म ‘जया’ को ‘बेस्ट फ़िल्म’ का अवॉर्ड पाकर मैं बेहद सम्मानित और आभारी महसूस कर रहा हूँ। हमारे प्रयासों को सराहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’

गौरतलब है कि रत्नाकर कुमार भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने लीक से हटकर कहानियों पर फिल्म बनाया है और नित नया इतिहास बनाया है। फ़िल्म ‘जया’ के लिए ‘बेस्ट फिल्म’ का अवॉर्ड जीतना उनके उसी विजन की जीत है। वहीं धीरू यादव की बात करें तो निर्देशक धीरू यादव अपनी फिल्मों में बारीकियों और इमोशन्स के लिए जाने जाते हैं। इस अवॉर्ड के साथ इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स की सूची में और मजबूती से स्थापित हो गए हैं। ‘जया’ में उन्होंने जिस तरह से महिला प्रधान विषय एवं सामाजिक ताने-बाने को पर्दे पर उतारा है, उससे जूरी और दर्शकों का दिल जीत लिया है।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी दिवा अदाकारा माही श्रीवास्तव के शानदार अभिनय से सजी फ़िल्म ‘जया’ फिल्म के तकनीकी पक्ष, संगीत और कलाकारों के अभिनय को पहले ही सराहा जा चुका  है। इस फिल्म में माही ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ा है। इस फिल्म को देश एवं विदेश में अलग-अलग कैटेगरी में अनगिनत अवार्ड मिल चुके हैं। इस फिल्म को अवार्ड और सम्मान मिलने का सिलसिला अनवरत जारी है।

इस अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘यह अवॉर्ड पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के प्यार का नतीजा है। दर्शकों ने हमेशा से ऐसी फिल्मों को बढ़ावा दिया है, जो परिवार के साथ देखी जा सकें और समाज को एक सकारात्मक संदेश दें। ‘जया’ की सफलता ने यह साफ कर दिया है कि अच्छी कहानियों को हमेशा सम्मान मिलता है।’

वहीं निर्देशक धीरू यादव ने कहा कि ‘रत्नाकर कुमार जैसे विजनरी प्रोड्यूसर के साथ काम करना हमेशा से ही सुखद रहा है। ‘जया’ को बेस्ट फिल्म और मुझे बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिलना एक बड़ी जिम्मेदारी की तरह है। हम आगे भी इसी तरह का उत्कृष्ट सिनेमा लाते रहेंगे।’

https://www.instagram.com/p/DXhUnSFjAC_/

निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक धीरू यादव की जोड़ी ने रचा इतिहास, फिल्म ‘जया’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड मिला’

Categories
365x24 News

डॉ. माधव अनुरागी – “मिडास टच” वाले आध्यात्मिक गुरु जी को मिला प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026

आध्यात्मिक जगत में अपनी दिव्य ऊर्जा, गहन ज्ञान और जनसेवा के लिए प्रसिद्ध डॉ. माधव अनुरागी को 21 अप्रैल 2026 को मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में JPT प्रोडक्शंस द्वारा “प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 – सीजन 4” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उस असाधारण योगदान की पहचान है, जिसने हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। अपने स्पर्श मात्र से जीवन को संवार देने की क्षमता के कारण उन्हें “मिडास टच वाले संत” के रूप में भी जाना जाता है।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सरूरपुर कला गांव में जन्मे डॉ. माधव अनुरागी बचपन से ही आध्यात्मिक वातावरण में पले-बढ़े। धर्म, साधना और वेदों के प्रति उनकी स्वाभाविक रुचि ने उन्हें एक अलग पहचान दी। अपने गुरुओं के सान्निध्य में उन्होंने तंत्र, ज्योतिष और वैदिक ज्ञान की गहन साधना की और आज वे लाखों लोगों के लिए मार्गदर्शक बन चुके हैं।

हाल के समय में हर कामेश्वर धाम दरबार के माध्यम से उनकी लोकप्रियता अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। बुलंदशहर के जारगवा गांव (नरोरा रामघाट रोड) और वृंदावन पानी घाट पर आयोजित इस दिव्य दरबार में रोज़ाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर उनके दर्शन और आशीर्वाद की प्रतीक्षा करते हैं। जैसे ही दरबार आरंभ होता है, वातावरण में एक अद्भुत शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो जाता है।

भक्तों के अनुभव इस दरबार की दिव्यता को और भी सशक्त बनाते हैं। कई लोग बताते हैं कि यहां आने के बाद उनके मन का बोझ हल्का हो जाता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। डॉ. अनुरागी के सरल लेकिन प्रभावशाली शब्द जीवन की जटिल समस्याओं का सहज समाधान प्रस्तुत करते हैं। वे अंधविश्वास से दूर रहने और आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, अनुशासन, धैर्य और आपसी सद्भाव को जीवन का आधार बनाने पर बल देते हैं। उनका स्पष्ट संदेश है— “सच्चा धर्म मानवता है।”

उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उनकी सादगी और सेवा भाव है। वे न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हैं, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग, संतों की सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। वे सदैव समाज के उत्थान को सर्वोपरि रखते हैं।

डिजिटल युग में भी उन्होंने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। उनके यूट्यूब चैनल “राम श्री कुंडली दर्पण” के साथ-साथ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी लाखों लोग उनके विचारों से जुड़ रहे हैं। उनकी शिक्षाएं अब देश-विदेश तक पहुंच रही हैं।

मुंबई में मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके बढ़ते प्रभाव और समर्पण का प्रतीक है। साथ ही, हर कामेश्वर धाम दरबार को उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों तक विस्तार देने की योजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

निस्संदेह, डॉ. माधव अनुरागी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि जब साधना, सेवा और सत्य का संगम होता है, तो व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। अपने दिव्य स्पर्श से जीवन को स्वर्णिम बना देने वाले डॉ. अनुरागी वास्तव में “मिडास टच” के सच्चे धनी हैं।

डॉ. माधव अनुरागी – “मिडास टच” वाले आध्यात्मिक गुरु जी को मिला प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026

Categories
365x24 News

शिवानी सोनी को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़: अंबिकापुर की होनहार खिलाड़ी शिवानी सोनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल अपने शहर बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया है।

शिवानी सोनी छत्तीसगढ़ की पहली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में किया है। उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

अंबिकापुर में रहकर अपनी शिक्षा पूरी करने वाली शिवानी की सफलता की यह कहानी छोटे शहर से बड़े मुकाम तक पहुंचने का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उनकी उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि प्रतिभा किसी भी स्थान की मोहताज नहीं होती।

उनकी इसी असाधारण उपलब्धि और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। इस अवसर पर शिवानी ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।

शिवानी की यह सफलता देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

शिवानी सोनी को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया

Categories
365x24 News

ईरान–इज़राइल–अमेरिका युद्धविराम पर भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे का दृष्टिकोण: कानूनी, कूटनीतिक और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विराम i

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच, ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच हालिया युद्धविराम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अस्थायी राहत प्रदान की है। तेजी से बिगड़ती स्थिति ने व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष और उसके वैश्विक परिणामों की आशंका बढ़ा दी थी। हालांकि इस युद्धविराम का विश्वभर में स्वागत किया जा रहा है, विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक नाजुक और अस्थायी व्यवस्था है।

वर्तमान परिदृश्य

यह युद्धविराम समझौता तत्काल सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए पारस्परिक निर्णय को दर्शाता है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक दबाव और आर्थिक चिंताओं का महत्वपूर्ण प्रभाव रहा है। इसके बावजूद, मूलभूत तनाव और लंबे समय से चले आ रहे विवाद अभी भी अनसुलझे हैं, जिससे स्थिति अत्यंत संवेदनशील बनी हुई है।

विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम स्थायी शांति की बजाय एक रणनीतिक तनाव-नियंत्रण (de-escalation) है, जिसमें सभी पक्ष अपनी रणनीतिक स्थिति का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं।

एडवोकेट वी.के. दुबे का दृष्टिकोण

प्रख्यात विधि विशेषज्ञ विनय कुमार दुबे (वी. के. दुबे) को उनके उत्कृष्ट कानूनी योगदान और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें Popular Civilian Icon of India Award, Brahman Gaurav Samman, Nation-Building and Public Welfare Award, और MTI Excellence Award 2024 शामिल हैं। हाल ही में नई दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में शहीद दिवस के अवसर पर उन्हें “National Bravery Award” से भी सम्मानित किया गया।

मुंबई स्थित एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता के रूप में, श्री दुबे V. K. Dubey Associates के संस्थापक हैं और उनके पास एक दशक से अधिक का व्यापक कानूनी अनुभव है। वर्ष 2011 से वे बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में सक्रिय रूप से वकालत कर रहे हैं। उनकी विशेषज्ञता वित्तीय मामलों, NPA समाधान, सिविल मुकदमेबाजी और आपराधिक कानून में है।

वे VKDL NPA Advisory Council के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं, जहां उन्हें NPA समाधान और कानूनी परामर्श के क्षेत्र में विशेष पहचान मिली है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभिन्न सरकारी समितियों में सलाहकार के रूप में भी योगदान दिया है। उनकी संस्थाएं—V. K. Dubey Associates और United Legal—कॉर्पोरेट कानून, मध्यस्थता (Arbitration), RERA मामलों, वैवाहिक विवाद, आपराधिक बचाव और संपत्ति कानून जैसे क्षेत्रों में व्यापक कानूनी सेवाएं प्रदान करती हैं।

27 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उन्हें सामाजिक सेवा, वित्तीय सुधार और पैरा-खेलों के समर्थन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम Divyang Para Sports Association of Delhi (DPSA) द्वारा आयोजित किया गया था। वे भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

कानूनी क्षेत्र के अलावा, श्री दुबे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक सक्रिय जमीनी नेता भी हैं और दिल्ली, मुंबई के साथ साथ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ और लखनऊ में संगठनात्मक गतिविधियों में महत्त्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं और लगभग सभी महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैi वर्तमान में वे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं, जैसे—

  • प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के विधिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रमुख
  • BIBO फाउंडेशन (ब्राह्मण इंटरनेशनल बिज़नेस ओरिएंटेशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • ब्राह्मण एकता मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

. प्रतापगढ़ परिवार संघटन- राष्ट्रीय संरक्षक

इन भूमिकाओं के माध्यम से वे वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

वे Gyanoday Seva Samiti और Kumari Mamta Devi Charitable Trust का नेतृत्व भी करते हैं तथा Kashish Nari Shakti Sanghathan के राष्ट्रीय सचिव हैं। इन संस्थाओं के माध्यम से उन्होंने उत्तर प्रदेश में हजारों जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिली है।

उनकी संस्थाएं दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से जुड़े कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। हाल ही में, Kumari Mamta Devi Charitable Trust ने फरवरी 2026 में नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय 3rd Delhi State Para Athletics Championship का समर्थन किया, जिसमें 1000 से अधिक पैरा-एथलीट्स ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा:

“यह युद्धविराम एक आवश्यक और स्वागत योग्य कदम है, लेकिन कानूनी और भू-राजनीतिक दृष्टिकोण से इसे अंतिम समाधान नहीं बल्कि एक अस्थायी व्यवस्था के रूप में देखा जाना चाहिए। स्थायी शांति के लिए संरचित समझौते, जवाबदेही और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन आवश्यक है।”

उन्होंने यह भी जोर दिया कि इस स्तर के संघर्ष केवल देशों को ही नहीं बल्कि वैश्विक कानूनी ढांचे, व्यापार नियमों और मानवीय परिस्थितियों को भी प्रभावित करते हैं।

व्यापक प्रभाव

यह युद्धविराम कई वैश्विक क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है:

  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल बाजार में स्थिरता
  • भू-राजनीतिक अनिश्चितता में कमी
  • निवेशकों का बढ़ता विश्वास

हालांकि, समझौते का कोई भी उल्लंघन इन सकारात्मक प्रभावों को तुरंत समाप्त कर सकता है और तनाव को फिर बढ़ा सकता है।

एडवोकेट वी.के. दुबे का व्यापक योगदान

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचारों के अलावा, वी.के. दुबे ने कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है:

  • वंचित समुदायों को कानूनी सहायता प्रदान करना
  • साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना
  • संवेदनशील मामलों में न्याय सुनिश्चित करना
  • सामाजिक और कानूनी मंचों के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाना

उनका कार्य कानून, समाज और शासन के बीच की दूरी को कम करता है।

आगे का मार्ग

विशेषज्ञ और विधि विशेषज्ञ निम्नलिखित बातों पर जोर देते हैं:

  • कूटनीतिक संवाद को मजबूत करना
  • अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन सुनिश्चित करना
  • मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देना

निष्कर्ष

ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच यह युद्धविराम एक सकारात्मक कदम है, लेकिन यह जटिल भू-राजनीतिक परिदृश्य में केवल एक अस्थायी विराम है। जैसा कि एडवोकेट वी.के. दुबे ने सही कहा है, स्थायी शांति केवल कानूनी जवाबदेही, संरचित वार्ताओं और निरंतर अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से ही संभव है।

ईरान–इज़राइल–अमेरिका युद्धविराम पर भाजपा नेता एडवोकेट विनय कुमार दुबे का दृष्टिकोण: कानूनी, कूटनीतिक और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विराम i

Categories
365x24 News

स्नेहा उल्लाल के हाथों अमिताभ रंजन को बेस्ट गीतकार अवार्ड ‘रस्मे उल्फ़त’ अलबम के लिए यूथ आइकॉन इंडियन अवार्ड

मुंबई। हाल ही में फिल्मी सितारों, राजनेताओं और दूसरे क्षेत्रों की विभूतियों की उपस्थिति में नई पीढ़ी के चहेते गीतकार अमिताभ रंजन को उनके द्वारा रचित रोमांटिक गीत “रस्मे उल्फ़त निभाने आ जा …” के लिए यूथ आइकॉन इंडियन अवार्ड २०२६ प्रदान किया गया। “लक्की – नो टाइम फॉर लव” (सलमान-स्नेहा) ख्यात् फिल्म तारिका स्नेहा उल्लाल के हाथों अमिताभ रंजन को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। रोमांचित कर देने वाली पूर्व मिस इंडिया (मैग्निफिसेंट वूमन आइकॉन अवार्ड विनर, २०१३) और मॉडल-अभिनेत्री सिमरन आहूजा ने इस प्रोग्राम की एंकरिंग की। मुक्ति कल्चरल हॉल, मॉडल टाउन, चार बंगला, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में यह इंद्रधनुषी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

अमिताभ रंजन सिर्फ गीतकार नहीं वरन् संगीत रचना में भी पकड़ व दखल रखते हैं। असित त्रिपाठी के स्वर में रिकॉर्ड हुए इस गीत को मीनू कुमारी के साथ अमिताभ रंजन ने संगीतबद्ध किया है। ढाई दर्जन से अधिक फिल्मों के लिए गीत रचना करनेवाले गीतकार अमिताभ सात सौ से ऊपर गानें लिख चुके हैं। म्यूजिक वीडियो के अतिरिक्त वह टीवी धारावाहिकों के लिए भी गीत लिख चुके हैं और विज्ञापन फिल्मों के लिए जिंगल्स लिखने में भी मास्टर हैं। शायद ही कोई गायक गायिका बचे हों जिनके लिए श्रीमान् रंजन ने गीत न लिखे हों। उदित नारायण, कुमार शानू, शान अथवा अलका याग्निक, साधना सरगम, सुनिधि चौहान, मीका सिंह ,विनोद राठौर, सुरेश वाडेकर, कैलास खेर, मोहित चौहान या फिर ममता शर्मा, रितु पाठक, दीपा नारायण, पलक मुछाल हों या कि मीका सिंह, जावेद अली, नक्काश अज़ीज़, अमित मिश्रा, देव नेगी, सलमान अली, मोहम्मद दानिश, सोना महापात्र, अंतरा मित्रा सभी अमिताभ रंजन का लिखा गीत गा चुके हैं। मुंबई उपनगर के सन्निकट विरार में अमिताभ रंजन मेलोडी बॉक्स म्यूजिक प्रोडक्शन स्टूडियो भी स्थापित चुके हैं जहॉं संगीत संयोजन के सारे कार्य संचालित व संपादित होते हैं। फिलहाल तो रस्मे उल्फ़त निभाने के लिए पुरस्कृत गीतकार अमिताभ रंजन महोदय को बहुत बहुत बधाई।

स्नेहा उल्लाल के हाथों अमिताभ रंजन को बेस्ट गीतकार अवार्ड ‘रस्मे उल्फ़त’ अलबम के लिए यूथ आइकॉन इंडियन अवार्ड

Categories
365x24 News

एक मिलियन व्यूज पार किया शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रंगदार मरदा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और अपनी दिलकश अदाओं से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुआ धमाकेदार गाना ‘रंगदार मरदा’ एक मिलियन व्यूज पार कर गया है। बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने दर्शकों के फुल एंटरटेनमेंट लिए भोजपुरी गाना ‘रंगदार मरदा’ अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया है, जोकि रिलीज होते ही वायरल हो गया है। मिलियन क्लब में शामिल इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर अपनी अदायगी और डांस मूव्स से सबको हैरान कर दिया है। माही की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशंस गाने पर सटीक बैठ रहे हैं, जो दर्शकों को बहुत भा रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘रंगदार मरदा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन क्रू टीम रावआई फिल्म्स, असिस्टेंट डायरेक्शन्स रवि थापा, रजत वैद और रितिका हैं। आर्ट डायरेक्टर सोनू एसके, एडिटर पवन कुमार (एडीफ़्रेमेज़) हैं। प्रोडक्शन जोधा, आर्टिस्ट मेकअप इंद्रजीत दास, हेयर पीहू, पीआरओ ब्रजेश मेहर, डांसर्स लुक मनीषा टांक, बीटीएस और स्टिल्स सौरव, लोकेशन एचएलवी फिल्म सिटी, वेशभूषा रजत मनचंदा का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हमने हमेशा भोजपुरी दर्शकों को कुछ अलग और नया देने की कोशिश किया था, जिसे भरपूर प्यार मिला है। इस सांग को मिल रहे बेस्ट रेस्पॉन्स में पूरी टीम की बहुत मेहनत है। शिल्पी राज की आवाज़ और माही श्रीवास्तव की अदायगी का तालमेल दर्शकों को पसंद आ रहा है। सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू।’

सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ ये गाना मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। ये बहुत ही खुशी की बात है। जब मैं यह सांग रिकॉर्ड किया था तभी मुझे लगा था कि यह गाना दर्शकों की पहली पसंद बनने वाला है।’

वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही बेहतरीन सांग का बनाया है। मुझे पूरा भरोसा था कि इस सांग को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिलेगा ही मिलेगा। एक मिलियन व्यूज का प्यार देने के लिए सभी फैंस और ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!’

एक मिलियन व्यूज पार किया शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रंगदार मरदा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

Categories
365x24 News

श्री हेमंत कुमार राय के प्रॉडक्शन हाऊस ASS प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और ST एंटरटेनमेंट के मुंबई कार्यालय के भव्य उद्घाटन पर कई सिलेब्रिटीज की उपस्थिति

मुम्बई. 3 अप्रैल 2026, ASS प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और ST एंटरटेनमेंट के मुंबई कार्यालय का भव्य उद्घाटन 02 अप्रैल, 2026 को S-60, दूसरी मंज़िल, मूंगीपा आर्केड, गणेश चौक के पास, D.N. नगर, अंधेरी पश्चिम, मुंबई मे किया गया जहां मुख्य अतिथि श्री हेमंत कुमार राय उपस्थित थे.

अपने प्रॉडक्शन हाऊस की ऑफ़िस के उद्घाटन के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए हेमंत कुमार राय ने कहा कि ASS प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड को हमने लॉन्च कर दिया है. कुछ ही महिनों मे फिल्म निर्माण, म्युज़िक वीडियो के कार्य शुरू कर देंगे. डबिंग से लेकर क्रोमा शूट तक सब कुछ यहां होगा. म्युज़िक अल्बम और ओटीटी से सम्बन्धित सारे काम किए जाएंगे. कुछ अनुभवी लोग हमसे जुड़े हैं. पिछले वर्षों मे मुझे खट्टे मीठे अनुभव हुए उन को देखते हुए फुंक कर कदम रख रहा हूँ. अपना ओटीटी भी शुरू करेंगे. मैंने Shabbir Shaikh से कहा था कि पुराने अनुभवी लोगों को लेकर ही कार्यालय आइएगा उनसे सीखने को मिलेगा. मैं यहां आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करता हूँ. श्रेया म्युज़िक के अंतर्गत हालांकि हम पहले से म्युज़िक वीडियो का निर्माण कर रहे हैं मगर हम लखनऊ से संचालित करते थे अब हमने मुम्बई में ऑफ़िस खोल ली है इसलिए मेरी देखरेख में यहां प्रॉडक्शन के सारे काम होंगे.”

बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार दिलीप सेन ने  हेमंत राय को बधाईयाँ दी और कहा कि एक प्रॉडक्शन हाऊस खुलने से सैकड़ों घरों मे चूल्हे जलते हैं. हेमंत राय जी बड़े दिलवाले इंसान हैं और वह इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करने के लिए आए हैं. आज म्युज़िक अल्बम का दायरा बहुत फैल गया है.”

कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, लेखक निसार अख्तर और ऐक्टर आभांश कुमार ने भी यहां उपस्थिति दर्ज करवाई और हेमंत राय के प्रॉडक्शन हाऊस को ढेर सारी बधाई दी.

यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबू भाई थीबा (कोषाध्यक्ष – IMPPA), हेमंत बिरजे (अभिनेता), संगीता तिवारी (अभिनेत्री), राम पाल (निर्माता – रामायण), सामी सिद्दीकी (निर्माता – हल्ला बोल, एजाज़ अहमद (निर्देशक), कमल जी (अभिनेता),  अनिल बोहरा (अंतर्राष्ट्रीय आयोजक) और शब्बीर शेख (संस्थापक – Fortune Lifeline Industry), सुनील सेठी (CMD – Art Media) एवं अरविंद कुमार वाघेला (राजस्थानी सुपर स्टार) मौजूद थे.

इस शुभ अवसर पर मेहमानों की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई सभी ने ASS प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और ST एंटरटेनमेंट के मुंबई ऑफ़िस के भव्य उद्घाटन पर शुभकामनाएं दीं.

ASS Producton Pvt ltd. और  ST Entertaiment के सीएमडी Hemant Kumar Rai (हेमन्त कुमार राय) हैं जबकि इनकी टीम में शामिल हैं  D. Tatayya ( डी ततैया , Nana G Ganta (नाना जी गन्टा) Dhirendra Singh (धीरेन्द्र सिंह), राजेश सिंह ( Rajesh Singh), K. P. Tiwari Adv. (के० पी० तिवारी एडवोकेट, Bikram Chakraborty (विक्रम चक्रवर्ती), Aman Khan (अमन खान), Vishnu Narayan (विष्णु नारायण), Bhanu Pratap Singh (भानू प्रताप सिंह), Rajesh Srivastava, (राजेश श्रीवास्तव), Thakor Rakesh (ठाकुर राकेश), Abhishek Upadhyay (अभिषेक उपाध्याय) और Anshika Singh (अंशिका सिंह).

मार्केटिंग, प्रोमोशन, पब्लिसिटी एजेंसी फॉर्च्यून लाइफ लाइन मीडिया एंटरटेनमेंट है.

श्री हेमंत कुमार राय के प्रॉडक्शन हाऊस ASS प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और ST एंटरटेनमेंट के मुंबई कार्यालय के भव्य उद्घाटन पर कई सिलेब्रिटीज की उपस्थिति