Categories
Albums

गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी की फेमस सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ और खूबसूरत अदाकारा इशिका टोरिया के शानदार अदायगी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ आडियंस के बीच आ गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। सिंगर गोल्डी यादव ने जिस सादगी और सुरीलेपन के साथ इस गीत को गाया है, वह सीधे श्रोताओं के दिल में उतर रहा है। उनकी आवाज में वो पारंपरिक खनक है, जो एक सच्चे लोकगीत की पहचान होती है। वहीं एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने अपनी अदाकारी से गाने में जान फूंक दी है। नीले घाघरा-चोली में उनका देसी लुक और उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस इतने प्रभावी हैं कि दर्शक उनसे नजरें नहीं हटा पाते। अभिनेता नील स्टार के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत ही सहज और प्यारी लग रही है। यह एक ऐसा लोकगीत है जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख और सुन सकता है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस गाने का वीडियो क्वालिटी और मेकिंग फिल्म की शूटिंग के लेबल की तरह ही किया है। उन्होंने उच्च स्तर का फिल्मांकन करके एक बेहतरीन विजुअल पैकेज बना दिया है। लोकेशन से लेकर कॉस्ट्यूम तक, हर चीज में बारीकी का ध्यान रखा है। यह साफ-सुथरा और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने शानदार अदाकारी किया है। उनके साथ एक्टर नील स्टार ने गजब की केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गाने को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह गाना घर परिवार से जुड़ा हुआ है, जिसे गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। बहुत ही प्यारा सिचुएशन पर बनाया गया इस सांग की मेकिंग टेकिंग कमाल की गई है। इस सांग को ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’

वहीं इस गाने को लेकर इशिका टोरिया ने कहा कि ‘इस लोकगीत की शूटिंग करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने का सब्जेक्ट बहुत ही प्यारा है, जो बहुत पसंद आ रहा है। मैं ऑडियंस से यही कहना चाहूंगी कि आप लोग ऐसे ही मुझे और मेरे गानों पर अपना प्यार आशीर्वाद भर भर के बरसाते रहिए। सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।’

रत्नाकर कुमार, गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Categories
Albums

Ankita Jadhav’s Grand International Music Video Shoot With Renowned Choreographer Satya Master – Releasing Soon!

Bollywood and Tollywood’s supremely talented actress Ankita Jadhav is set to mesmerize audiences with her upcoming music videos, choreographed by one of Telugu cinema’s top choreographers, Satya Master. Known for her versatility, beauty, and dedication, Ankita has recently shot two breathtaking music videos at some of the world’s most stunning locations, making this project one of the most anticipated releases in the industry.

The first song, “Dil Dhadak Raha Hai”, was shot in the vibrant cities of New York and Chicago, capturing the essence of romance and passion. The second song, “Hai Ye Junoon”, was filmed against the picturesque landscapes of Switzerland and Venice, adding a touch of grandeur and elegance to the visual storytelling. Both music videos have been picturized by a renowned Hollywood videographer, ensuring a cinematic experience like never before.

Ankita continues to showcase her impeccable dance skills and magnetic screen presence. She has already established herself as a versatile actress, gaining immense praise for her role in the 2024 film “Indrani”, where she starred opposite actor Ajay. Additionally, she has worked in multiple film industries, including Bollywood, Tollywood, and Marathi cinema.

Apart from her flourishing acting and dancing career, Ankita is also known for her philanthropic work. She actively supports and works with NGOs like “You Can Free Us Now” and “Ananth Niradhar Seva”, contributing towards social causes and inspiring change through her actions. Her passion for making a difference in society is as strong as her dedication to the entertainment industry.

Ankita comes from a disciplined and strong family background—she is the daughter of a police officer, which has instilled in her a sense of resilience and determination.

She recently graced the stage at the ATA (American Telugu Association) event in 2024, where she performed a special tribute to legendary actress Sridevi alongside senior actresses. Her heartfelt performance was appreciated by the audience, further cementing her position as a performer who connects with people through her art.

Ankita Jadhav is not only ruling the music and dance scene but also has an exciting lineup of films. Her upcoming Telugu film, a beautiful love story, is set to release soon this year, while her Bollywood film, directed by a renowned filmmaker, is scheduled for a 2025 release.

Her dedication to fitness, beauty, and dance has earned her immense admiration. Recently, she was honored at Ram Charan’s biggest cutout event in Vijayawada with producer Dil Raju, where her powerful speech left the audience in awe.

With her stunning performances, inspiring journey, and unstoppable ambition, Ankita Jadhav is on her way to becoming the next big superstar. Her talent and hard work deserve immense appreciation, and the audience’s support and love will play a crucial role in her journey forward.

Fans eagerly await the release of “Dil Dhadak Raha Hai” and “Hai Ye Junoon”, which are expected to be visual and musical masterpieces.

Stay tuned, as Ankita Jadhav continues to shine brighter with every project!

Ankita Jadhav’s Grand International Music Video Shoot With Renowned Choreographer Satya Master – Releasing Soon!

Categories
Albums

दो मिलियन व्यूज किया पार माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सेंसेशन एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और  सुरीली आवाज की मल्लिका सिंगर सृष्टी भारती का नया लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ काफी वायरल हो गया है। बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने ने महज कुछ ही समय में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज़ होने वाले भोजपुरी लोकगीतों की खासियत हमेशा से उसकी मिट्टी से जुड़ी कहानियां रही हैं। ‘गवना वीएस खेलवना’ भी एक ऐसी ही कहानी को दर्शाता है, जिसमें एक नवविवाहिता की मासूमियत और उसकी शिकायतें शामिल हैं। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव बेहद खूबसूरत देसी अवतार में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और उनकी अदायगी इतनी सटीक है कि दर्शक गाने के बोलों के साथ-साथ उनके अभिनय के भी कायल हो गए हैं। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव एक नवविवाहिता की उस पीड़ा को दर्शा रही हैं, जिसका गवना अभी नहीं हुआ है। वह अपनी मुँहबोली भाभी से शिकायत करते हुए कहती हैं किआग लागे पंडित जी के पतरा में, शादी भइल कवना नक्षत्रा में, गवना गवना सुनत रहनी गवनऊ न भइले, ससुरा में पियवा मोर नादान बाड़े हो ना, ये भौजी हो, होत जवनिया मोर जियान बाड़े हो ना….

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस लोकगीत की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ हमारा यह सांग मनोरंजन का एक अलग ही एहसास दिला रहा है। यह एक शुद्ध लोकगीत है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। मैं उन सभी फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ जिन्होंने इस गाने को 2 मिलियन क्लब में पहुँचाया। आप अपना प्यार इसी तरह मुझ पर और हमारी पूरी टीम पर बनाए रखें।’

माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पर

Categories
Albums

माही श्रीवास्तव का वायरल गाना ‘नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई’ ने एक मिलियन व्यूज किया पार

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज़ हुआ गर्मी में ठंडी का एहसास दिलाने वाला गाना ‘नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई’ यूट्यूब पर एक मिलियन व्यूज पार कर गया है। बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म जगत में मनमोहक अदायगी और नृत्य बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल कर चुकी करोड़ों दिलों की धड़कन माही श्रीवास्तव गर्मी में ठंडी का एहसास दिलाने आ गई हैं। उन्होंने नवरत्न तेल का बखान करते हुए अपने फैंस एवं लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं, जिसमें उनका साथ दिया है सिंगर अली और स्निग्धा सरकार ने। साथ ही माही श्रीवास्तव के ताल में ताल मिला रहे हैं अभिनेता रघु सिंह राजपूत। दिमाग तरोताज़ा करने वाला यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरीनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को सिंगर अली और स्निग्धा सरकार ने मधुर आवाज गाकर सबका मन मोह लिया है। वहीं इस सांग के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की कातिल अदाओं ने दिल जीत रही हैं और बेहतरीन डांस मूव्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। उनके साथ एक्टर रघु सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और देखते ही देखते मिलियन क्लब में शामिल हो गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत तथा विंध्यवासिनी मीडिया बैनर के तले बनाया गया गाना ‘नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई’ के निर्माता डी.एस. तिवारी हैं। निर्देशक, लेखक, कॉन्सेप्ट किरण तिवारी हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, सहायक कोरियोग्राफर कल्पना, क्रिएटिव डायरेक्टर शत्रुघ्न गोस्वामी, सहायक निर्देशक चिराग हैं। गीतकार संतोष उत्पति, संगीतकार रघुसिया 879, डीओपी सावन कुमार प्रजापति, एडिटर संजय आर. दास, कला निर्देशक सफी खान, स्थिर फोटोग्राफर अशोक मेहता हैं। पोशाक डिजाइनबरखा कुमारी और आयुषी कुमार, प्रोडक्शन महेश उपाध्याय ने किया है। प्रोडक्शन सहायक आकाश पांडेय और रमेश चौरसिया

डीआई गजानन वधवे,पोस्ट प्रोडक्शन दास स्टूडियो, रिकॉर्डिंग एवं मिक्स मास्टर दुर्गा सिंह ने किया है । इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

इस गीत को लेकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘नवरत्न तेल जे भी लगाई, दिमाग तरोताज़ा हो जाई, यानि कि जो भी इस तेल का उपयोग करेगा, उसका दिमाग पूरी तरह फ्रेश हो जाएगा। मनोरंजन के साथ ही साथ इस सांग में गर्मी और तनाव से निपटने के लिए नवरत्न तेल के फायदे बताए गए हैं। इस गाने को एक मिलियन व्यूज का प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

माही श्रीवास्तव का वायरल गाना ‘नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई’ ने एक मिलियन व्यूज किया पार

Categories
Albums

दो मिलियन व्यूज पार किया शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रंगदार मरदा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने दर्शकों के एंटरटेनमेंट जब भी कोई गाना लेकर आती है तो वह गाना फुल टू धमाल मचा देता है। ऐसे में भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और लाखों दिलों की धड़कन एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में सुपरहिट गाना ‘रंगदार मरदा’ दो मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर पार कर गया है। ये भोजपुरी गाना ‘रंगदार मरदा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया है, जोकि रिलीज होते ही वायरल हो गया है। मिलियन क्लब में शामिल इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर अपनी अदायगी और डांस मूव्स से सबको हैरान कर दिया है। माही की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशंस गाने पर सटीक बैठ रहे हैं, जो दर्शकों को बहुत भा रहा है। इस गाने का बोल बहुत सरल है, जो हर किसी के जुबान पर बरबस ही आ जाता है। इस गाने में अपने कातिल अदाओं से एक बार फिर माही श्रीवास्तव युवा दिलों की धड़कन बढ़ा रही है और फैंस का प्यार बटोर रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘रंगदार मरदा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन क्रू टीम रावआई फिल्म्स, असिस्टेंट डायरेक्शन्स रवि थापा, रजत वैद और रितिका हैं। आर्ट डायरेक्टर सोनू एसके, एडिटर पवन कुमार (एडीफ़्रेमेज़) हैं। प्रोडक्शन जोधा, आर्टिस्ट मेकअप इंद्रजीत दास, हेयर पीहू, डांसर्स लुक मनीषा टांक, बीटीएस और स्टिल्स सौरव, लोकेशन एचएलवी फिल्म सिटी, वेशभूषा रजत मनचंदा का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हमारी कोशिश हमेशा भोजपुरी दर्शकों को कुछ नया और अलग देने की रही है। इस गाने की सफलता के पीछे पूरी टीम के कठिन परिश्रम है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘शिल्पी राज की गायकी और माही श्रीवास्तव का अभिनय का तालमेल ऑडियंस को पसंद आ रहा है।’ सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘ये गाना मिलियन क्लब में शामिल हो चुका है, जो मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। इस सांग की रिकॉर्डिंग के समय ही मुझे अहसास हो गया था कि यह गाना दर्शकों की पहली पसंद बनेगा। इस गीत को प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’

माही श्रीवास्तव कहा कि ‘इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को थैंक्यू।दो मिलियन व्यूज का प्यार देने के लिए सभी फैंस और ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!’

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रंगदार मरदा’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

Categories
Albums

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जोड़ी सफलता की नई गारंटी बन चुकी है। इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर नया धमाकेदार देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ रिलीज किया गया है, जोकि रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है।

गौरतलब है कि भोजपुरी संगीत की दुनिया में जब भी सिंगर शिल्पी राज की मधुर आवाज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की बेहतरीन अदायगी का संगम होता है, तो वह सीधा दर्शकों के दिलों में उतर जाता है। उनकी सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर ‘सरक जाता साड़ी’ गाना के जरिए धमाल मचा रही है। प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस गाने का निर्माण भव्य पैमाने पर रिच लोकेशन पर किया है। इस गाने में शिल्पी ने अपनी गायकी का एक अलग ही अंदाज पेश किया है। उनकी आवाज में जो खनक और देसीपन है, वह इस गाने को खास बनाता है। गाने के बोल और धुन के साथ शिल्पी का तालमेल इतना सटीक है कि सुनने वाले झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं इस गाने के वीडियो में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए हैं। माही अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल्स और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। इस गाने में उन्होंने एक साड़ी के लिए अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन का जो तड़का लगाया है, उसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके एक्सप्रेशंस गाने की रूह को बखूबी बयां कर रहे हैं। माही के साथ वीडियो में एक्टर अविनाश आर्या भी नजर आ रहे हैं, और दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर बेहद आकर्षक लग रही है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने  अपने हुश्न से बिजली गिराया है। उनके साथ एक्टर अवनीश आर्या ने ताल में ताल मिलाया है। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। ये प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हम हमेशा दर्शकों के लिए कुछ नया और उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट लाने की कोशिश करते हैं। शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ रही हैं। यह गाना हर पार्टी और शादी की जान बनेगा।’

सिंगर शिल्पी राज उत्साहित होकर कहा कि ‘इस गाने के बोल बहुत ही प्यारे और मजेदार हैं। जब मैं इसे रिकॉर्ड कर रही थी, तभी मुझे लगा था कि यह लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा। माही श्रीवास्तव ने वीडियो में कमाल अदाकारीदिखाई है, उसने गाने को एक अलग लेवल पर पहुँचा दिया है।’

वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘साड़ी एक ऐसा पहनावा है जो हर भारतीय महिला की खूबसूरती बढ़ा देता है। इस गाने का कॉन्सेप्ट बहुत ही देसी है, जो भरपूर मनोरंजन कराने वाला है। मुझे उम्मीद है कि फैंस और ऑडियंस हमेशा की तरह प्यार बरसाते रहेंगे।

रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी गाना ‘सरक जाता साड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Categories
Albums

माही श्रीवास्तव का चला जादू ‘गवना वीएस खेलवना’ ने पार किया एक मिलियन व्यूज, सृष्टी भारती की आवाज ने मोहा मन

भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर और सोशल मीडिया सेंसेशन एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की लोकप्रियता का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में भोजपुरी की सुरीली सिंगर सृष्टी भारती की मधुर आवाज में गाया और माही श्रीवास्तव की अदाओं से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाका कर दिया है और देखते ही देखते 10 लाख (1 मिलियन) से अधिक व्यूज बटोर कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव का पूरी तरह से देसी अवतार देखने को मिल रहा है। मरून और ब्लू कलर की साड़ी में माही ने अपनी कातिल अदाओं और बेमिसाल ठुमकों से महफिल में शमां बांध दिया है। उनके एक्सप्रेशंस इतने सटीक हैं कि दर्शक खुद को उनकी व्यथा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। फैंस उनके लुक और डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस गाने के बोल काफी मजेदार और आम जनजीवन से प्रेरित हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का गवना (विदाई के बाद की दूसरी रस्म) अभी नहीं हुआ है, जिससे वह काफी खिन्न हैं। वह अपनी भाभी से अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहती हैं कि…

‘आग लागे पंडित जी के पतरा में, शादी भइल कवना नक्षत्रा में, गवना गवना सुनत रहनी गवनऊ न भइले, ससुरा में पियवा मोर नादान बाड़े हो ना…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हमारा उद्देश्य हमेशा से भोजपुरी में साफ-सुथरा और पारिवारिक मनोरंजन पेश करना रहा है। ‘गवना वीएस खेलवना’ की सफलता यह साबित करती है कि अगर कंटेंट अच्छा हो, तो दर्शक उसे जरूर सर आंखों पर बिठाते हैं। सृष्टी भारती की आवाज और माही श्रीवास्तव की अदायगी ने इस गाने को घर-घर तक पहुँचा दिया है। आगे भी हम ऐसे ही बेहतरीन प्रोजेक्ट्स दर्शकों के लिए लाते रहेंगे।’

वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ‘इस सांग की सफलता मनोरंजन का एक अलग ही एहसास दिला रहा है। एक कलाकार के तौर पर जब आपके काम को लाखों लोग सराहते हैं, तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस लोकगीत को भरपूर प्यार देने के लिए मैं अपने फैंस और ऑडियंस की शुक्रगुजार हूँ। सभी को तहेदिल से धन्यवाद!’

एक मिलियन व्यूज किया पार माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’

Categories
Albums

एम के फिल्म्स एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन के बैनर तले बना बहुप्रतीक्षित म्यूजिक सॉन्ग “मैं नंबर 1 शराबी” आज ऑफिसियली रिलीज़ हुआ।

मुंबई से आज की बड़ी खबर!

एम के फिल्म्स एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन के बैनर तले बना बहुप्रतीक्षित म्यूजिक सॉन्ग “मैं नंबर 1 शराबी” आज ऑफिसियली रिलीज़ हो चुका है। रिलीज़ होते ही यह गाना दर्शकों के बीच तेज़ी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त रिएक्शन मिल रहा है।

इस शानदार प्रोजेक्ट को डायरेक्ट किया है एम आर खान ने, जबकि इसे प्रोड्यूस किया है एम के राजपूत और एम आर खान ने मिलकर।

स्टार कास्ट और म्यूजिक टीम:

गाने में अपनी दमदार आवाज़ से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं रोहित और माही खान।

वहीं इस गाने को अपनी आवाज़ दी है मनोज सरगम ​​ने, और इसके शानदार बोल लिखे हैं प्यारेलाल यादव ने, जो गाने को और भी खास बनाते हैं।

पूरी टेक्निकल टीम:

एसोसिएट और असिस्टेंट डायरेक्टर: माही खान

सपोर्टिंग आर्टिस्ट: शालू सिंह

डीओपी: दीपक ओम कुमार व विजय

फैशन स्टाइलिस्ट: माही खान

कोरियोग्राफी: समीर खान

क्रिएटिव डायरेक्टर: शालू सिंह

मेकअप: साजिद

एडिटर: अंश कुमार चनाई

गाने की खासियत:

“मैं नंबर 1 शराबी” एक हाई-एनर्जी पार्टी सॉन्ग है, जिसमें मस्ती, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का पूरा डोज देखने को मिलता है। पोस्टर और वीडियो में दिख रही केमिस्ट्री और एक्सप्रेशन दर्शकों को खासा पसंद आ रहे हैं।

रिलीज के बाद का जवाब:

रिलीज के कुछ ही समय में यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है। युवाओं के बीच इसके बीट्स और स्टाइल को काफी पसंद किया जा रहा है, और इसे एक नए पार्टी एंथम के रूप में देखा जा रहा है।

Youtube Channel:

https://www.youtube.com/@allhitsongmusic

एम के फिल्म्स एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन के बैनर तले बना बहुप्रतीक्षित म्यूजिक सॉन्ग “मैं नंबर 1 शराबी” आज ऑफिसियली रिलीज़ हुआ।

Categories
Albums

माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी फिल्म जगत की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से सजा मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ से संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित इस गीत की भोजपुरी सिंगर सृष्टी भारती ने मधुर आवाज में गाया है। ये भोजपुरी लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गीत में भोजपुरी की सुरीली सिंगर सृष्टी भारती और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार जोड़ी ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट कर रही है। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव मरून कलर और ब्लू कलर की साड़ी पहने देसी ठुमका लगाकर फैंस के दिल लुभा रही हैं और महफ़िल में शमां बाँध रही हैं।

वीडियो सांग में दिखाया गया है कि गवना ना होने और ससुराल में पिया के नादान होने की बात से खिन्न माही श्रीवास्तव अपनी मुँहबोली भाभी से अपने व्यथा बताते हुए कह रही हैं कि..

‘आग लागे पंडित जी के पतरा में, शादी भइल कवना नक्षत्रा में, गवना गवना सुनत रहनी गवनऊ न भइले, ससुरा में पियवा मोर नादान बाड़े हो ना, ये भौजी हो, होत जवनिया मोर जियान बाड़े हो ना…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव कहती हैं कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ हमारा यह सांग एंटरटेनमेंट का एक अलग ही एहसास दिला रहा है। यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है, जिसे ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद! आप सभी ऑडियंस और फैंस से मेरी यही अपील है कि मुझ पर आप लोगों का ऐसे ही प्यार बना रहे।’

रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Categories
Albums

दहेज पर आधारित माही श्रीवास्तव और प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के साथ उनके बैक-टू-बैक कई हिट पर हिट गाने आते रहते हैं। इसी कड़ी में दहेज प्रथा पर आधारित नया भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ लेकर माही अपने फैंस और ऑडियंस के बीच हाजिर हुई हैं। इस गाने को अपनी सुरीली और जोश भरी आवाज में मशहूर सिंगर प्रतिभा राज ने गाया है। इस गाने में सिंगर प्रतिभा राज की आवाज पर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के एक्सप्रेशंस पर पूरी तरह फिट बैठती है, जो गाने को और भी प्रभावशाली बनाती है। इस सांग में माही का लुक और उनकी स्टाइलिंग की भी खूब चर्चा हो रही है। वह नीली सुनहरे रंग की साड़ी पहने अपनी कातिलाना अदाओं से गरदा उड़ा रही है। भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए मनोरंजन के लिए बनाया गया ये भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने की थीम एक ऐसी पत्नी पर आधारित है जो अपने पति को शादी के वक्त लिए गए दहेज और अपनी सुख-सुविधाओं को लेकर खरी-खोटी सुना रही है। गाने के बोल बेहद दिलचस्प और ठेठ भोजपुरी मिजाज के हैं।

इस लोकगीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी सखियों के साथ ठुमका लगाते हुए दहेज लेने वाले अपने पति को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि…

‘हमरा पापा के जोगावल पइसा छीन के, सइयां दस लाख लेले बाड़ा गीन के, त देखा कइसे नाचत तानी तोहरा करेज प, ए राजा, ए राजा, ए राजा सुना न, दाल भात भुजिया बनावे नाही आवेला त ले टेके के पड़ी बेड प, त आठ बजे उठबो बलमुआ हो त गरम चाय चाही बेड प…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रतिभा राज ने गाया है। इस गाने में अदाकारा माही श्रीवास्तव ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गीत में आज के दौर की नोक-झोंक और एक शादीशुदा जिंदगी के मजेदार पहलुओं को शब्दों में बखूबी पिरोया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर में कमाल की मेकिंग किया है, जो हमेशा भोजपुरी में कुछ नया और समाज से जुड़े  गाने और फिल्म लाने के लिए जाने जाते हैं।

दहेज पर आधारित माही श्रीवास्तव और प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘चाय चाही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज