Anita Goyal’s Art Exhibition Avataran From 4th February

अनीता गोयल की एकांकी कला प्रदर्शनी ‘अवतरण’ 4 फरवरी से

भारत में ब्रिटिश राज की समाप्ति के बाद देश में कई तरह के आमूलचूल परिवर्तन हुए मगर कहीं ना कहीं हमारी शिक्शा व्यवस्था पर पुरातनपंथी सोच अब भी हावी है. यूं तो सदियों से तमाम कलाकार अपनी कला के माध्यम से अपनी निजता का परिचय देते आ रहे हैं मगर इसके बावजूद कला की शिक्षा देने वाले

स्कूलों पर आज भी पाश्चात्य देशों का प्रभाव देखने को मिलता है जो एक ख़ास तरह की कला को बढ़ावा देते नज़र आते हैं.

उल्लेखनीय है कि जानी-मानी आर्टिस्ट अनीता गोयल ने पाश्चात्य कला के प्रभाव को अपने सोलो कला प्रदर्शनी ‘अवतरण’ के ज़रिए चुनौती पेश करने की कोशिश की है. इस कला प्रदर्शनी का आयोजन 4 फ़रवरी से किया जा रहा है जिसके माध्यम से अनीता गोयल आज की शैक्षणिक व्यवस्था को बदलने और कला के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने की उम्मीद रखती हैं.

वे कहती हैं, “कला संबंधी स्कूल व्यवस्था ना तो उत्कृष्टता को बढ़ावा देती है और न ही रचनात्मकता को.” वे आगे कहती हैं, “मैं इस यथास्थितवाद में बदलाव लाना चाहती हूं और समसामायिक भारतीय कला को पुनर्भाषित करना चाहती हूं.”

अनीता गोयल की दूरदृष्टि कुछ ऐसी है कि वो कला की किसी भी सीमा से परे है. उनकी कलाकृतियां सिर्फ़ कैनवस तक सिमटी नहीं होती हैं. वे पेटिंग्स टूल्स व पेटिंग्स नाइव्स का बख़ूबी इस्तेमाल करना जानती हैं. कला के अमूर्त स्वरूप में महारत रखने वाली अनीता गोयल कला द्वारा किसी विशिष्ट तरह के संदेश देने के ख़्याल से इत्तेफ़ाक नहीं रखती हैं और इसकी बजाय वे स्वरूप व उसके माध्यम के अंतर-संबंधों को अधिक तवज्जो देती हैं.

उल्लेखनीय है कि अनीता गोयल अपनी कला में स्वरूप, रंग और टेक्सचर को बहुत महत्व देती हैं. उनकी कलाकृतियों में पक्षी से प्रेरित आकृतियां देखी जा सकती हैं और इसकी झलक उनकी पिछली श्रृंखला ‘उड़ान’ और आने वाली श्रृंखला ‘अवतरण’ में नज़र आती है. पक्षियों से प्रेरित उनकी कलाकृतियां एक ऐसा आभास उत्पन्न करती हैं जो नये-नये आयामों को‌ महसूस करने के लिए प्रेरित करते हैं.

ग़ौरतलब है कि अनीता गोयल हमेशा से ही एक प्रकार के नहीं बल्कि विविध आकार और‌ प्रकार  के कैनवस का चयन करने में यकीन करती आई हैं जिसके ज़रिए वे सपाट सतह पर भी त्रिआयामी कला का आभास करानेवाली कलाकृतियां पेश करती आई हैं. वे नाइफ़ पेंट के तमाम टेक्सचर्ड सतहों के इस्तेमाल से कैनवस की स्थालकृति को विभिन्न स्तर पर एक आकर्षक कलाकृति में तब्दील करने में माहिर हैं.

अनीता गोयल की कला प्रदर्शनी ‘अवतरण’ को वरली में जोईल्स में 4 फ़रवरी को दोपहर 12.00 से देखा जा सकता है. तमाम कला प्रेमी समसामायिक भारतीय कला के माध्यम बदलाव का आह्वान करने वाले वाली इस कला प्रदर्शनी का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया है.

अनीता गोयल की कला प्रदर्शनी ‘अवतरण’ का लुत्फ़ 4 फ़रवरी से इस पते पर उठाया जा सकता है: जोइल्स, बिड़ला सेंचुरियन, पांडुरंग बुधकर मार्ग, सेंचुरी मिल्स  कंपाउंड, मुम्बई, महाराष्ट्र 400030

 

अनीता गोयल की एकांकी कला प्रदर्शनी ‘अवतरण’ 4 फरवरी से

Related Posts

डायरेक्टर रज़ूल आलम की हिंदी फीचर फिल्म “गरम माहौल” का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च, एहसान खान, नाफे खान मुख्य कलाकार

मुम्बई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रज़ूल आलम की हिंदी फीचर फिल्म “गर्म माहौल” का पोस्टर और ट्रेलर एहसान खान, गायिका दीपा नारायण झा, नाफे खान, शबबीर शेख सहित सभी कलाकारो…

Tarun Parihar – India’s First Voice Astrologer Bringing Spiritual Solutions To Modern Life

Tarun Parihar – India’s First Voice Astrologer In a world filled with uncertainty, where modern life often distances individuals from inner peace. Tarun Parihar stands as a guiding light of…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Shabnam Khan (Khushi) Is The Production Advisor And Creative Partner Of The Hiten Tejwani-Starrer Web Series “Chhodo Yaar Jaane Do”

  • By admin
  • June 24, 2026
  • 33 views

सपनों, पक्के इरादे और उम्मीद की कहानी है मोहित एम राय और ऐश्याना राय की फिल्म ‘स्वेटर’

  • By admin
  • June 24, 2026
  • 19 views
सपनों, पक्के इरादे और उम्मीद की कहानी है मोहित एम राय और ऐश्याना राय की फिल्म ‘स्वेटर’

खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी सैड सांग ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • June 22, 2026
  • 28 views
खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी सैड सांग ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health

  • By admin
  • June 20, 2026
  • 21 views
Dr. DIPTII SINGH – A Dedicated Specialist In Healing, Wellness And Holistic Health

Amruta Fadnavis, Shahid Kapoor, Jackie Shroff, Sreeleela To Empower Over 1,000 Children At Divyaj Foundation Yoga Day Celebration At Dome, SVP Stadium, Worli

  • By admin
  • June 20, 2026
  • 21 views
Amruta Fadnavis, Shahid Kapoor, Jackie Shroff, Sreeleela To Empower Over 1,000 Children At Divyaj Foundation Yoga Day Celebration At Dome, SVP Stadium, Worli

इशिका टोरिया और सृष्टि भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू कहबे करब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • June 19, 2026
  • 25 views
इशिका टोरिया और सृष्टि भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू कहबे करब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज