Categories
Breaking News

निर्माता धर्मेश सांगाणी व हरेश सांगाणी के बैनर “सांगाणी ब्रदर्स मोशन पिक्चर्स” की शुरुआत, अमन त्रिखा की आवाज़ में गीत रिकॉर्ड

हरेश सांगाणी पिछले कई वर्षों से अपनी कंपनी तृप्ति एंटरटेनमेंट के अंतर्गत बड़ी बड़ी फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन करते रहे हैं और अब उन्होंने अपने छोटे भाई धर्मेश सांगाणी के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस “सांगाणी ब्रदर्स मोशन पिक्चर्स” की नींव रखी है। पिछले दिनों मुम्बई के एशिया म्युज़िक विज़न रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अमन त्रिखा की आवाज़ में एक गीत की रिकॉर्डिंग के साथ इस बैनर तले बनने वाली आगामी फ़िल्म की शुरुआत की। इस फ़िल्म के निर्देशक अमित कसारिया, सह निर्माता सतीश बाविस्कर और संगीतकार प्रवीण भारद्वाज हैं।

गायक अमन त्रिखा ने कहा कि संगीतकार प्रवीण भारद्वाज हमें मुहूर्त सॉन्ग के समय हमेशा याद करते हैं। गणपति बप्पा की आरती से हमने इस फ़िल्म की शुरुआत की है। गणपति जी से यही प्रार्थना है कि सांगाणी ब्रदर्स मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म खूब अच्छे से बने। मेरा सौभाग्य है कि ऐसी टीम के साथ काम करने का मौका मिला। गाना बहुत विशाल है, गणपति बप्पा की जितनी जगह हमारे दिलों में है गाने में उसी का वर्णन है। जितनी बड़ी आस्था है, उतना बड़ा गाना है और एक यादगार गाना है। संगीतकार के साथ साथ निर्देशक भी काफी म्यूजिकल हैं।

प्रवीण भारद्वाज ने कहा कि इस गाने को भव्य रूप से रिकॉर्ड किया गया है। लगभग सौ इंस्ट्रूमेंट्स लाइव डब किए गए हैं। हालांकि आजकल लाइव इंस्ट्रूमेंट्स का बहुत कम इस्तेमाल किया जाता है मगर हरेश सांगाणी ने हमें इस गाने को बहुत बड़ा बनाने की बात कही थी। अमन त्रिखा ने इसको अपनी आवाज़ से और भी विशाल बना दिया है।

हरेश सांगाणी ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन से फ़िल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में मैंने कदम रखा है। मेरे भाई का नाम धर्मेश सांगाणी है। मेरे छोटे भाई धर्मेश को इस प्रोडक्शन हाउस को खोलने और इस पिक्चर को शुरू करने का सारा क्रेडिट जाता है। उन्होंने मेरा काफी हौसला बढ़ाया। इस बैनर तले हम फैमिली एंटरटेनमेंट वाली फिल्मे बनाएंगे जिनमें एक मैसेज भी होगा। हर साल एक फ़िल्म बनाने की योजना है। अमन त्रिखा इतने बड़े सिंगर हैं और इतना अच्छा गीत गाया कि मैं खुश हो गया। वह इंसान भी अच्छे हैं और ऐसे पहली बार मिले जैसे हम एक दूसरे को वर्षो से जानते हों। प्रवीण भारद्वाज का शुरू से हमें पूरा सपोर्ट मिला है और हम सब इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

सह निर्माता सतीश बाविस्कर ने बताया कि वह पिछले 35 वर्षों से फ़िल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और कई बड़े सितारे के साथ वर्क किया है। इस फ़िल्म के साथ को प्रोड्यूसर के रूप में जोड़ने के लिए मैं हरेश सांगाणी का बहुत शुक्रिया अदा करता हूँ।

वहीं फ़िल्म के डायरेक्टर अमित ने कहा कि यह गाना फ़िल्म में एक बेहद अहम सिचुएशन पर आता है। यह गाना मुझे लार्जर दैन लाइफ चाहिए था और प्रवीण भारद्वाज ने बड़ी शिद्दत से इस का संगीत तैयार किया, अमन ने अपनी गायकी से इसे चार चांद लगा दिया है।

मीडिया की भारी भीड़ में जब इस फिल्म का गीत रिकॉर्ड हुआ तो सभी ने इस सॉन्ग को पसंद किया।

निर्माता धर्मेश सांगाणी व हरेश सांगाणी के बैनर “सांगाणी ब्रदर्स मोशन पिक्चर्स” की शुरुआत, अमन त्रिखा की आवाज़ में गीत रिकॉर्ड

 

Categories
Breaking News

केंद्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल ने किया टॉप निर्याकतों को ४९ वें इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी अवॉर्ड (आयजीजेए) से सम्मानित

एमएसएमइ रत्न और आभूषण निर्यातकों के लिए सिपझ मुंबई में जीजेइपीसी के मेगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन सितंबर २०२३ में होगा – पीयूष गोयल. जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) ने मुंबई में इंडिया जेम एंड ज्वैलरी अवार्ड्स (आईजीजेए) के ४९वें संस्करण का आयोजन किया। माननीय मुख्य अतिथि श्री पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा, भारत सरकार ने पुरस्कार समारोह के दौरान २७ टॉप रत्न और आभूषण निर्यातकों को सम्मानित किया। आयजीजेए का ४९वां संस्करण जीआयए द्वारा संचालित और इसीजीसी द्वारा सह-भागीदार था। मुंबई में बेल्जियम के महावाणिज्यदूत श्री फ्रैंक गीर्केंस सम्मान के विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर श्री विपुल शाह, अध्यक्ष, जीजेपीईसी; जीजेईपीसी के उपाध्यक्ष श्री किरीट भंसाली; श्री नीलेश कोठारी, सह-संयोजक, पीएमबीडी, जीजेईपीसी; श्री सब्यसाची राय, कार्यकारी निदेशक, जीजेपीईसी तथा अन्य लोगों ने भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज की।

इंडिया जेम एंड ज्वैलरी अवार्ड में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माननीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा, “समय टैक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी), इनोवेशन (नवाचार), मॉडर्निटी (आधुनिकता) और उद्यमिता को दर्शाता है। यह हम में से प्रत्येक के लिए और आपके उद्योग के अन्य हितधारकों के लिए है। अवसर को भुनाने के लिए, जैसा कि प्रधान मंत्री मोदी ने कहा था, ये ही समय है, सही समय है। यह वही समय है और दुनिया आप सभी की ओर देख रही है। मुझे यकीन है कि आपकी उद्यमशीलता की भावना आपकी क्षमताओं के साथ जुड़ने की है नवाचार, नए विचारों, अपने उत्पाद और ब्रांड के बजट के नए तरीकों के साथ एक आधुनिक दुनिया, प्रौद्योगिकी का उपयोग करके नए उत्पादों को डिजाइन करना – लैब ग्रोन डायमंड इसका एक उदाहरण हैं – मुझे यकीन है कि आप इस अवसर का लाभ प्राप्त करेंगे और सरकार द्वारा की गई कई पहलों की मदद से रत्न और आभूषण क्षेत्र की वास्तविक क्षमता को उजागर करेंगे।”

पीयूष गोयल ने आगे कहा, “हमारे निर्यातकों ने सबसे चुनौतीपूर्ण समय के दौरान निर्यात में ७७० बिलियन अमरीकी डालर का उत्पादन करके एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि शामिल सभी स्टेकहोल्डरों की कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाता है। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, हमें विश्वास है कि हमारा क्षेत्र विकास और विस्तार करना जारी रखेगा, और हम अगले कुछ वर्षों में निर्यात में २ ट्रिलियन अमरीकी डालर तक पहुंचने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर अपना लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि “रत्न और आभूषण उद्योग को वैश्विक बाजार में खुद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए डिजाइन और शिल्प कौशल की अपनी समृद्ध विरासत का लाभ उठाना चाहिए।”

सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए, जीजेईपीसी के अध्यक्ष श्री विपुल शाह ने केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी को वित्तीय वर्ष २०२२-२३ के लिए भारत से मर्चेंडाइजिंग और सर्विस दोनों को मिलाकर कुल निर्यात में $७७० बिलियन के विशाल लक्ष्य की उपलब्धि के लिए बधाई दी।

वित्त वर्ष २०२२-२३ के लिए निर्यातक के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए जीजेईपीसी के अध्यक्ष विपुल शाह ने कहा, “हम सरकार के बहुत आभारी हैं। भारत यूएई सीइपीए समझौते के परिणामस्वरूप मध्य पूर्व में गोल्ड ज्वेलरी के निर्यात में कई गुना वृद्धि हुई है। भारत यूएइ सीइपीए हस्ताक्षर करने के एक साल पूरा होने के मौके पर जीजेईपीसी ५ मई २०२३ से ३६५ दिनों की एक्जीबिशन इंडिया ज्वेलरी एक्सपोजिशन या आईजेईएक्स दुबई का उद्घाटन करेगी।

—– मुंबई प्रतिनिधी रमाकांत मुंडे

केंद्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल ने किया टॉप निर्याकतों को ४९ वें इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी अवॉर्ड (आयजीजेए) से सम्मानित



Categories
Breaking News

नोएडा में श्रीराम लाइफ ने अपने एपेक्स चैनल के कार्यालय का किया शुभारंभ

नोएडा  – इंश्योरेंस की बेहतर जानकारी और अधिक ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के उद्देश्य से अपैक्स चैनल के पूरे देश में कार्यालय खोले जा रहे है। इसी कड़ी में श्रीराम लाइफ ने अपना अपैक्स चैनल का कार्यलय का शुभारम्भ नॉएडा में सेक्टर 18 में किया गया।

इस उद्धघाटन कार्यक्रम में श्रीराम लाइफ के कार्यकारी  उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर द्वारा किया गया। साथ ही इस अवसर पर श्रीराम लाइफ अपैक्स टॉप सिटीज़ हेड उत्कर्ष चौधरी, दिल्ली सर्कल हेड पूजा अग्रवाल व ब्रांच मैनेजर सुधीर शर्मा के के साथ-साथ प्रसिद्ध वित्तीय सलाहकार मधुसुदन और श्रीराम लाइफ से जुड़े सेल्स ऑफिसर भी उपस्थित रहे।

इस दौरान ईवीपी रोहित ठाकुर ने बताया कि श्रीराम ग्रुप इस साल अपनी स्थापना की गोल्डन जुबली मना रहा है व वित्तीय क्षेत्र में 50वर्षों से बनी विश्वसनीयता को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से अपैक्स चैनल इस साल 50 नए कार्यालय खोलने जा रहा है। इस से न सिर्फ़ रोज़गार के बहुत सारे नए अवसर बनेंगे बल्कि वित्तीय योजनाओं का लाभ भी अधिक लोगों तक पहुंच पाएगा। इसी के साथ हाल ही में हमने गारंटीड मच्योरिटी बेनिफिट वाली बिमा योजना प्रीमियर को भी लॉन्च किया है।

आम आदमी के लिए कार्यरत बीमा कंपनी अब हर बड़े शहर में लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के प्रण लिए हुए श्रीराम लाइफ इन्शुरन्स को फिक्की द्वारा एक्सीलेंस इन क्लेम सेटलमेंट एंड कस्टमर सर्विसिंग का सम्मान दिया गया।

 

नोएडा में श्रीराम लाइफ ने अपने एपेक्स चैनल के कार्यालय का किया शुभारंभ

Categories
Breaking News

निर्माता निर्देशक बी एस अली की हॉरर सीरीज “एक अधूरी कहानी” की शूटिंग

निर्माता निर्देशक बी एस अली एक हॉरर सीरीज बना रहे हैं, जिसका नाम है एक अधूरी कहानी। इस सीरीज की शूटिंग मुम्बई के विभिन्न लोकेशन्स में की जा रही है जहां कई महत्वपूर्ण दृश्यों का फिल्मांकन जारी है। यह 52 एपिसोड की सीरीज है जिसकी कहानी हॉरर और थ्रिलर का मिश्रण है।

निर्माता निर्देशक बी एस अली ने बताया कि बॉलीवुड में आजकल हॉरर सीरीज का दौर है। मेरी यह सीरीज भी एक रियल घटना से प्रेरित है जिसका नाम है “एक अधूरी कहानी”।

निर्माता निर्देशक बी एस अली की इस सीरीज की मुंबई में शूटिंग के दौरान फिल्म से जुड़ी पूरी टीम मौजूद थी। तेजी से बन रही इस सीरीज को लेकर बी एस अली बेहद उत्साहित हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए बी एस अली ने कहा कि इस हॉरर सीरीज की शूटिंग मुंबई में जोर शोर से जारी है। सीरीज को जल्द एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने का प्लान है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की एक अधूरी कहानी की कहानी रियल घटना पर बेस्ड है। सीरीज दर्शको को बांध कर रखेगी और उन्हें कुछ सोचने पर भी मजबूर करेगी।

इससे पहले फिल्म “लव स्टोरी” प्रोड्युस कर चुके निर्माता निर्देशक बी एस अली ने कहा कि हॉरर होने के बावजूद सीरीज में मनोरंजन का भी बड़ा स्कोप है और सीरीज में कई चीजे हैं।

निर्माता निर्देशक बी एस अली ने यहां आगे बताया कि यह सीरीज बडी मेहनत और शिद्दत से बनाया है। इसमे दीपाली पंचाल सहित कई कलाकारो ने अभिनय किया है।

सीरीज के लिए ढेर सारे नए कलाकारों का सिलेक्शन हुआ है। देश के कोने कोने से कलाकारों को सेलेक्ट करके उनकी ग्रूमिंग करके बीएस अली ने उन्हें इस सीरीज में काम दिया है। इस सीरीज के आगे के एपिसोड्स की कास्टिंग जारी है।

    

निर्माता निर्देशक बी एस अली की हॉरर सीरीज “एक अधूरी कहानी” की शूटिंग

Categories
Breaking News

नयी एल्बम “ दिलवाले मरते है ” अब मार्केट में धूम मचाने को तैयार है

नयी  एल्बम “ दिलवाले  मरते है ” अब मार्केट में धूम मचाने को तैयार है | इसके गायक लेस्ली मार्टिन है, जो एक देशभक्त पूर्व सैनिक और संगीत प्रेमी हैं और भारतीय मूल के गायक हैं। सेना में उन्होंने १९७१ की वॉर लड़ी और बेहतरीन मुक्केबाज (बॉक्सर) रहे। वे कनाडा में जाकर रहने लगे थे मगर संगीत के प्रति उनके जुनून और उनके दोस्तों के प्रोत्साहन ने उन्हें वापस भारत में खींच लाया। वे जल्द ही अपना म्यूजिक एलबम रिलीज़ करने वाले हैं इसके लिए उन्होंने कई गाने और अच्छी योजना बना रखी है। वे इकहत्तर वर्ष की उम्र में भी बेहद जिन्दादिल और खुशमिजाज हैं। उनका मानना है संगीत तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक होता है! इसमें उम्र का कोई असर नहीं होता। उनके जीवन का उद्देश्य है कि संगीत के इस असीम जादू को सभी तक पहुंचाए जिससे लोगों को अपने जीवन में तनाव से मुक्ति मिले उन्हें सुकून और खुशी की प्राप्ति हो।

“ एल एम  यूनिवर्सल म्यूजिक ” की ओर से उनका गीत ‘ दिलवाले मरते है “इस म्यूजिक एलबम के निर्माता   गायक लेस्ली मार्टिन हैं। लेखक रवि बसनेट और म्यूजिक निर्देशक और  कंपोजर – तबुन सूत्रधार है| डायरेक्टर शंकर रेगर है । रैपर डी जी गोगोई  ने गीत को नया रंग भर दिया है कुल मिलकर यह गीत बेहद उत्साह और ऊर्जाभरा है और सुनने देखने योग्य है | लेस्ली मार्टिन “ दिलवाले  मरते है ”   गाने के साथ ” पुरानी बातें ” म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे है.

नयी एल्बम “ दिलवाले मरते है ” अब मार्केट में धूम मचाने को तैयार है

Categories
Breaking News

Grand Convocation Of First Batch Of AAFT University Of Media And Arts

Raipur – Dr. Sandeep Marwah, the Chancellor of AAFT University of Media and Arts Raipur, recently delivered a powerful convocation address to the first batch of graduates from the university. As a renowned film and media personality, Marwah’s words carried great weight and left a lasting impression on the graduates.

In his address, Marwah highlighted the importance of creativity, innovation, and hard work in achieving success. He emphasized that the world is constantly changing, and that graduates must be prepared to adapt to new challenges and opportunities. Marwah also urged the graduates to be bold and fearless in their pursuit of their dreams, and to always be willing to take risks.

Marwah also spoke about the importance of values such as honesty, integrity, and compassion. He stressed that these values must be at the core of everything the graduates do, and that they should always strive to make a positive impact on the world.

Throughout his speech, Marwah displayed a deep understanding of the challenges facing young people today. He spoke candidly about issues such as unemployment, mental health, and social inequality, and urged the graduates to be part of the solution to these problems. He thanked the Government of Chhattisgarh, Good office of the Governor of Chhattisgarh, faculty, parents, members of the management for their continuous support in making AAFT University, an international seat of learning.

Overall, Marwah’s convocation address was a powerful and inspiring call to action. His words of wisdom will undoubtedly stay with the graduates as they embark on their new journeys, and will serve as a reminder of the importance of hard work, perseverance, and values in achieving success in life.

Present on the occasion renowned film maker Pankaj Parashar from Mumbai invited all creative students to come forward and join the industry, as industry all the time looking for new talent and honest and hardworking people.

 

Grand Convocation Of First Batch Of AAFT University Of Media And Arts

Categories
Breaking News

डॉ. अभिजीत देशमुख – चिकित्सक के रूप मे इंसानियत और मानवता की साक्षात प्रतिमूर्ति

मध्यप्रदेश के शुजालपुर शहर के मूलतः निवासी होकर पुरे प्रदेश व देश में चिकित्सक डॉ अभिजीत देशमुख …के द्वारा अपनी – उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवा तथा सामाजिक सक्रियता से अपनी प्रतिष्ठा को स्थापित कर जीवन को धन्य किया है।

संस्कारित सेवा संकल्प के साथ आप परमार्थ के पथ के पथिक बनकर निर्बलों को संबल दे रहे है। आप एक श्रेष्ठ सेवाभावी चिकित्सक के साथ अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण मध्यप्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के साथ प्रदेश शासन की कोविड सलाहकार समिति के सम्मानित सदस्य होकर अपनी सेवा प्रदेश की आम जनमानस के बीच दे रहे है।

वर्तमान में आप प्रदेश की राजधानी भोपाल मे बच्चो और बुजुर्ग लोगो के लिए स्वास्थ्य यात्रा के माध्यम से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सेवा प्रदान कर रहे है।

विगत दिवस भोपाल के सुदामा नगर में इस तरह का भव्य शिविर आयोजित कर असहाय लोगो को अपनी सेवा प्रदान की।

आपके द्वारा गुल्लक बैंक के माध्यम से बच्चो में बचपन से बचत की आदत को बढ़ावा देने के लिए सुदामा नगर के बच्चो को इस हेतु प्रेरित किया जो आपकी दूरदर्शिता का प्रमाण है।

आप एक स्वतंत्र विचारक तथा स्वस्थ चिन्ता के साथ समर्पित राष्ट्रवादी व्यक्तित्व के।धनी है।

विगत दिवस भोपाल मे केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री मा गजेंद्र सिंह शेखावत जी के साथ आम केन्द्रीय बजट पर प्रबुद्ध जनो से संवाद स्थापित कर सरकार की आत्म निर्भर भारत की मूल अवधारणा को स्पष्ट किया। आपके नेतृत्व में माननीय मंत्री महोदय का आत्मीय अभिनंदन भी किया।

आपके द्वारा भारत के गौरवशाली इतिहास के प्रति अटूट आस्था और विश्वास है। आप अपनी सांस्कृतिक समृद्धता और विविधता पर गर्व महसूस करते है।

आप नयी पीढ़ी को गौरवशाली भारतीय इतिहास से परिचित कराकर सही दिशा में आगे बढ़ने के पैरोकार है।

सुप्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक राज कुमार संतोषी जी द्वारा निर्देशित गांधी- गोडसे…एक युद्ध फिल्म में आज के संदर्भ में हमारे मन में गांधी गोडसे को लेकर वैचारिक युद्ध को दर्शाया गया है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग भोपाल मध्य प्रदेश में करवाने में डा अभिजीत देशमुख को सौभाग्य प्राप्त हुआ।

विभूतिया समाज का वैभव होती है और संपूर्ण समाज आप की उपस्थिति से अलंकृत होता है।

आदरणीय डॉ अभिजीत देशमुख एक ऐसा ही गौरवान्वित करने वाला अनुकरणीय व्यक्तित्व है जो एक अकेले ही मिशन से कम नहीं है।

अंत मे हर पल देश और समाज के लिए तन मन और धन से समर्पित रहने वाली इस महान शख्सियत के लिए यही कहा जा सकता है कि डा अभिजीत देशमुख इंसानियत और मानवता की एक साक्षात प्रतिमूर्ति है।

इंसानियत और मानवता का आधार देकर पीड़ितों को संबल देते है

हा डॉ अभिजीत देशमुख जैसे लोग संयोग से धरा पर जन्म लेते हैं

डॉ अभिजीत देशमुख  – चिकित्सक के रूप मे इंसानियत और मानवता की साक्षात प्रतिमूर्ति

Categories
Breaking News

Salil Chaturvedi The One Who Coined The Phrase MULTITALENTED

Being passionate about something is usually regarded as important since it keeps your enthusiasm alive. And those who are enthusiastic about what they do are more likely to be upbeat. There is no constraint when it comes to possessing a specific amount of passion. Doing what you love is unquestionably the finest feeling in the world. Salil Chaturvedi, a serial entrepreneur, IT investor, liberalist, realistic optimist, and perpetual learner, embodies this kind of fire and zeal.

There is never enough knowledge when it comes to business and implementation. While you have your own set of skills, as an entrepreneur you must be aware of your surroundings. You must be well-versed on everything from what’s new, what’s not, and what will happen in the following day.Salil is well-known for his entrepreneurial spirit, having managed teams and been at the forefront of the brand building process. He manages new company initiatives and is active in strategy, structure, and investor relations. Salil has always been quite subtle about how things should be done, and the quality of his work has paid off.

Salil is a further household name in the film business. He produced “The Storyteller,” a film based on the stories of great filmmaker Satyajit Ray. Ray was addressing a wider point in this narrative concerning originality vs. plagiarism: “What is more important – the story or the storyteller?” Salil Chaturvedi has worked hard to achieve his current level of accomplishment. It takes a lot of hard work and determination to ascend and shine. Many people have been inspired by his path, and he is a really lovely spirit. We wish him the best.

Salil Chaturvedi  The One Who Coined The Phrase MULTITALENTED

Categories
Breaking News

शंकर रेगर का म्यूजिक वीडियो ‘दिलवाले मरते हैं’ लांच, पूर्व सैनिक लेस्ली मार्टिन का दिखा अलग अंदाज

संगीत एल्बम की दुनिया में निर्देशक करते हुए काफी व्यस्त रहने वाले डायरेक्टर –शंकर रेगर अब एक नया एल्बम दिलवाले मरते है ,अब मार्केट में आकर धूम मचाने को तैयार है | यूँ तो इस विडियो में नए कलाकारों को लिए गया है मगर इसके गायक लेस्ली मार्टिन एक देशभक्त पूर्व सैनिक और संगीत प्रेमी हैं  और भारतीय मूल के गायक हैं। सेना में रहते हुए उन्होंने 1971 की लड़ाई लड़ी है। वे एक बेहतरीन मुक्केबाज (बॉक्सर) भी हैं। लेस्ली कनाडा में जाकर रहने लगे थे मगर संगीत के प्रति उनके जुनून और उनके दोस्तों के प्रोत्साहन ने उन्हें वापस भारत में खींच लाया। वह अक्सर भारत आते हैं और अलबम का निर्माण करते हैं जिसमें वह गायकी के साथ साथ अभिनय भी करते हैं।

बतौर गायक, अभिनेता और निर्माता लेस्ली मार्टिन ने दो गीत ‘दिलवाले मरते हैं’ और ‘पुरानी बातें’ रिलीज़ किया है जो कि एल एम यूनिवर्सल की प्रस्तुति है। दोनों गाने के वीडियो में लेस्ली मार्टिन के साथ पूजा सिंह, सोफिया और गंगा अधिकारी ने अभिनय किया है। वहीं प्रसिद्ध संगीतकार तबुन सूत्रधार ने शानदार अंदाज़ में अलबम को संगीत से सजाया है। जबकि गाने के वीडियो डायरेक्टर शंकर रेगर हैं तथा गीत को रवि बसनेट ने लिखा है। वहीं रैपर डीजी गोगोई और निर्माता और गायक लेस्ली मार्टिन हैं। ये गीत युवाओं सहित सभी श्रोताओं को बेहद पसंद आएगा।

दोनों गानों को लॉन्च करते हुए लेस्ली ने कहा कि भले ही तबुन दा इस दुनिया को छोड़कर चले गए मगर संगीत के रूप में उनकी स्मृति सदैव रहेगी। उन्होंने मुझसे खूब रिहर्सल कराया। मैं कनाडा में रहता हूँ लेकिन भारत आकर एक कलाकार के रूप में काम करना अच्छा लगता है। यहाँ तकनीशियन से लेकर पूरी टीम का भरपूर सहयोग मिलता है। मैं एक सैन्य अधिकारी रहा हूँ लेकिन मुझे गाने का शौक है। आगे और भी गाने गाऊंगा और लोग मुझे वीडियो में भी देखेंगे।

वीडियो निर्देशक शंकर रेगर ने बताया कि कोरोना काल में दौरान लॉकडाउन के पहले स्वर्गीय तबुन दा ने लेस्ली सर से मेरा परिचय कराया और कहा कि इनके साथ वीडियो करना है। फिर हमने साथ में शूटिंग किये और ट्यूनिंग बन गई। फिर कोरोना के बाद लेस्ली जी के दो गाने और डायरेक्ट किया। इन दोनों गानों की शूटिंग मुम्बई के पोद्दार कॉलेज और मनोरी में की गई है। लेस्ली अनुशासन का पालन करने वाले इंसान हैं लेकिन काम के समय सहजता और सरलता से पेश आते हैं।

आपको बता दें कि लेस्ली मार्टिन ने कई गानों के साथ साथ अच्छी योजना बना रखी है। वे इकहत्तर वर्ष की उम्र में भी बेहद जिन्दादिल और खुशमिजाज हैं। उनका मानना है कि इंसान को हर हाल में प्रसन्न रहना चाहिए और संगीत तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक होता है इसमें उम्र का कोई असर नहीं होता। उनके जीवन का उद्देश्य है कि संगीत के इस असीम जादू को सभी तक पहुंचाए जिससे लोगों को अपने जीवन में तनाव से मुक्ति मिले उन्हें सुकून और खुशी की प्राप्ति हो।

    

शंकर रेगर का म्यूजिक वीडियो ‘दिलवाले मरते हैं’ लांच, पूर्व सैनिक लेस्ली मार्टिन का दिखा अलग अंदाज

Categories
Breaking News

केमेक्सिल के 47वें निर्यात पुरस्कार समारोह का आयोजन, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योगराज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने बढ़ाई समारोह की गरिमा

केमेक्सिल (केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा

स्थापित बेसिक केमिकल्स, कॉस्मेटिक्स एंड डाइज़ एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल) के 47 वें निर्यात

पुरस्कार समारोह में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल भी शामिल

हुई और इस तरह उन्हांेने पुरस्कार समारोह की गरिमा को बढ़ाया।

केमेक्सिल ने वित्त वर्ष 23 के लिए ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक रसायन क्षेत्र के 30 अरब अमेरिकी

डॉलर के निर्यात को पार कर लिया है, जिसमें से 27 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात अप्रैल 2022

से फरवरी 2023 तक हासिल किया गया। केमेक्सिल ने उभरते हुए बाजारों में निर्यात पर ध्यान

केंद्रित करने का निर्णय किया है। इसने रिन्यूएबल कैमिकल्स को नाम दिया ‘ग्रीन केमिकल्स’,

साथ ही, जैव आधारित स्पेशिलिटी कैमिकल्स और रिन्यूएबल कैमिकल्स के तौर पर भी पहचान

प्रदान की है।

केमेक्सिल के अध्यक्ष श्री एस जी मोकाशी ने परिषद की बैठक के अवसर पर इन महत्वपूर्ण

निर्णयों की जानकारी दी। इस मौके पर सम्मानित अतिथि के तौर पर केंद्रीय वाणिज्य और

उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं। साथ ही, पद्म भूषण प्रोफेसर एम. एम.

शर्मा; उपाध्यक्ष श्री अभय उदेशी; पूर्व अध्यक्ष, श्री अजय कडाकिया; डॉ. सतीश वाघ, केमिकल पैनल

के अध्यक्ष; श्री एस.जी भरादी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर; काउंसिल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीओए) के

सम्मानित सदस्य, सम्मानित पुरस्कार विजेता, व्यापार और उद्योग के अग्रणी लोग भी शामिल

हुए।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने इस अवसर पर कहा, ‘‘यह

वास्तव में बहुत खुशी की बात है कि केमेक्सिल बेसिक कैमिकल्स, डाई और डाई इंटरमीडिएट्स,

कॉस्मेटिक्स, केस्टर ऑयल और स्पेशिलिटी कैमिकल्स आदि के उत्कृष्ट निर्यातकों को सम्मानित

करने के लिए 47वें निर्यात पुरस्कार समारोह का आयोजन कर रहा है। केमेक्सिल निर्यात उन्मुख

नीतियों के निर्माण में उद्योग और भारत सरकार के साथ विचार-विमर्श के लिहाज से एक

महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और रसायनों के निर्यात को बढ़ाने के लिए निर्यात अनुकूल वातावरण

बनाता है। इस तेजी से बदलती दुनिया में आगे अनेक चुनौतियां हैं और सरकार से निरंतर नीति

समर्थन के साथ, परिषद और उद्यमी निर्यातक समुदाय निश्चित रूप से कायम रहेंगे और निर्यात

वृद्धि की इस बढ़ी हुई गति को भी पार करेंगे।’’

इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट निर्यात प्रदर्शन के लिए सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और

अपने सदस्यों की सफलता के लिए केमेक्सिल को भी शुभकामनाएं प्रदान की।

31 मार्च 2023 को, माननीय केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और माननीय

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने नई विदेश व्यापार नीति 2023

जारी की थी। नई विदेश व्यापार नीति को बेहद प्रगतिशील माना गया है और इसे उद्योग की

जरूरतों को पूरा करने के लिए संशोधन करने के लिहाज से भी खुला रखा गया है।

माननीय कंेद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने एक संदेश में कहा, ‘‘माननीय

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत बेसिक कैमिकल्स, डाई और डाई

इंटरमीडिएट्स, कॉस्मेटिक्स, एग्रोकैमिकल्स, केस्टर ऑयल, कैमिकल्स और पेट्रोकैमिकल्स के क्षेत्र में

एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय निर्माता और एक अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है।

रसायन और पेट्रो रसायन क्षेत्र में भारत को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदलने की क्षमता है।

यह माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विश्व के लिए मेक इन इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप

है। मुझे विश्वास है कि केमेक्सिल निर्यात को प्रोत्साहित करने और अतीत में प्राप्त निर्यात वृद्धि

को पार करने की सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने में एक प्रेरक के रूप में कार्य करना जारी

रखेगा। मैं निर्यातकों से आग्रह करता हूं कि वे अपने उत्पादन को बढ़ाकर और घरेलू और वैश्विक

बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी उत्पाद रेंज में विविधता लाकर उभरते हुए व्यावसायिक

अवसरों का उपयोग करें। मैं सभी पुरस्कार विजेताओं को हमारे समग्र निर्यात को बढ़ावा देने में

उनके बेहतर और मजबूत प्रयासों के लिए बधाई देता हूं और केमेक्सिल के लिए उसके भविष्य के

प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।’’

केमेक्सिल के चेयरमैन श्री एस. जी. मोकाशी ने कहा, ‘‘केमेक्सिल ने नई विदेश व्यापार नीति का

स्वागत किया है, जो व्यापार को और अधिक सुविधाजनक बनाने, विनिर्माण को बढ़ावा देने, निर्यात

को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यापार करने में आसानी को भी संभव बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण

है। साथ ही, इसे भारतीय रुपये को ग्लोबल करेंसी बनाने और वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में भारत

के उभरने की दृष्टि से भी तैयार किया गया है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘नीति ने चिन्हित उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य और जिला

स्तर पर एक इंस्टीट्यूशनल मैकेनिज्म बनाने के लिए भी पहल की है, जो एमएसएमई को बढ़ावा

देने और अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में रोजगार के सृजन में मदद करेगा। आज हमारा देश दुनिया

भर की कंपनियों के लिए पसंदीदा मैन्यूफेक्चरिंग डेस्टिनेशन बन गया है। महामारी के दौरान

सप्लाई चेन के लिहाज से आए बदलाव ने वास्तव में विश्व बाजार में भारतीय आपूर्तिकर्ता के लिए

दरवाजे खोल दिए हैं।’’

श्री मोकाशी ने आगे कहा, ‘‘हरित विकास इस वर्ष के केंद्रीय बजट में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से

एक है। हरित ईंधन, हरित ऊर्जा महत्वपूर्ण घटकों में से एक है। मैं यहां यह भी कहना चाहूंगा कि

जैव आधारित विशेष रसायन और नवीकरणीय रसायन में उत्कृष्ट विकास की संभावनाआंे के

साथ भारत का भविष्य नजर आ रहा है। घटते जीवाश्म ईंधन और बढ़ते ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन

जैव सामग्री की आवश्यकता को बढ़ा रहे हैं। पर्यावरण की सुरक्षा और बढ़ती मांग को देखते हुए,

ग्रीन केमिकल्स नामक नवीकरणीय रसायनों की अवधारणा तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यह

अवधारणा फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल्स, कपड़ा, निर्माण और कोटिंग क्षेत्रों में बाजार हिस्सेदारी

हासिल कर रही है। केमेक्सिल के सदस्य भी इन दिशाओं में काम कर रहे हैं।’’

——— मुंबई प्रतिनिधी रमाकांत मुंडे

केमेक्सिल के 47वें निर्यात पुरस्कार समारोह का आयोजन, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योगराज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने बढ़ाई समारोह की गरिमा