Categories
Albums

केवल कुमार की म्यूजिक वीडियो में प्रिय दास कोलकाता की ग्लैम क्वीन, तहलका मचाने को तैयार हैं !

युवा, बेहद खूबसूरत, आत्मविश्वास से भरपूर और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी प्रिय दास आज एंटरटेनमेंट और फैशन इंडस्ट्री में तेजी से उभरती हुई ग्लैमरस चेहरा बन चुकी हैं। कोलकाता की इस प्रतिभाशाली ब्यूटी ने अब मुंबई को अपना कर्मक्षेत्र बनाया है और अपने टैलेंट, ग्लैमर और कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बना रही हैं।

खूबसूरती के साथ-साथ दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाने वाली प्रिय दास इन दिनों निर्देशक Keval Kumar के अपकमिंग म्यूज़िक वीडियो Jawani Mar Jani को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में उनके अपोज़िट नज़र आएंगे मशहूर डांसिंग स्टार Arvind Kumar, जिन्होंने डांस रियलिटी शो Nach Baliye से देशभर में लोकप्रियता हासिल की।

इस म्यूज़िक वीडियो को और भी खास बनाती है अपनी दमदार और चुलबुली आवाज़ से लाखों दिलों पर राज करने वाली गायिका Mamta Sharma, जिन्हें सुपरहिट गीत “मुन्नी बदनाम हुई” के लिए जाना जाता है। गाने के संगीत और बोल दिए हैं रवि चोपड़ा ने, जबकि मशहूर कोरियोग्राफर अनीस खान ने इसे हाई-एनर्जी और ग्लैमरस डांस मूव्स से सजाया है। एल्बम की को-प्रोड्यूसर हैं प्रतिभा के. सैनी और इसे प्रस्तुत किया जा रहा है Leo Media Digital के बैनर तले।

प्रिय दास एक प्रोफेशनल मॉडल और अभिनेत्री हैं और हिंदी, अंग्रेज़ी व बंगाली भाषाओं में दक्ष हैं। वे एक्टिंग, मॉडलिंग और रैंप फैशन इवेंट्स में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उनकी प्रोफेशनल अप्रोच, फिटनेस, डिसिप्लिन और स्टाइल उन्हें आज की नई पीढ़ी की कंप्लीट परफॉर्मर बनाती है।

मुंबई में रहते हुए प्रिय दास लगातार नए और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक ऐसे उभरते हुए टैलेंट के रूप में देखा जा रहा है, जिनमें ग्लैमर के साथ-साथ आगे बढ़ने की मजबूत क्षमता है।

खूबसूरती, आत्मविश्वास और जुनून के साथ आगे बढ़ती प्रिय दास आने वाले समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक चर्चित नाम बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

केवल कुमार की म्यूजिक वीडियो में प्रिय दास कोलकाता की ग्लैम क्वीन,  तहलका मचाने को तैयार हैं  !

Categories
365x24 News

57th Annual Day Of Shyama Prasad Mukherji College For Women Celebrated With Dignity And Academic Excellence

Shyama Prasad Mukherji College for Women, University of Delhi, celebrated its 57th Annual Day in a dignified and vibrant ceremony at the College Auditorium. The occasion also marked the formal commencement of the 125th Birth Anniversary year of Dr. Shyama Prasad Mukherji, paying homage to his enduring legacy in the fields of education and nation-building.

The programme was graced by the Chief Guest, Shri Vijender Gupta, Hon’ble Speaker, Delhi Legislative Assembly. The Guests of Honour included Smt. Lakshmi Murdeshwar Puri, Former Assistant Secretary-General of the United Nations, and Shri Alok Dimri, Additional Secretary & National Coordinator (SCO), Ministry of External Affairs, Government of India. The ceremony was presided over by the Principal, Prof. Neelam Goyal, in the august presence of Prof. Sudeshna Mazumdar, Chairperson, Governing Body; Prof. Pamela Singla, Treasurer; and Prof. Manjula Grover, Convenor, Annual Day.

The celebration commenced with the ceremonial lighting of the lamp, Saraswati Vandana and the rendition of Vande Mataram. The logo commemorating the 125th Birth Anniversary of Dr. Shyama Prasad Mukherji was formally unveiled. The cultural segment showcased India’s classical and folk traditions through a thematic dance presentation “Panchatatva,” a classical choral rendition based on Raag Megh, Bahar and Basant, a Sitar ensemble, and a vibrant Gidda performance.

Presenting the Annual Report, Principal Prof. Neelam Goyal highlighted the College’s academic accomplishments, research initiatives, student achievements and its sustained commitment to women’s empowerment and holistic education.

In his address, Shri Vijender Gupta underscored the transformative role of education in nurturing democratic values and responsible citizenship. A documentary commemorating 100 years of the Delhi Legislative Assembly was screened during the function, and a centenary Coffee Table Book was presented to the College. Smt. Lakshmi Murdeshwar Puri spoke on women’s leadership in a global context, while Shri Alok Dimri emphasized the significance of global awareness in contemporary times.

The programme concluded with the felicitation of meritorious students and long-serving teaching and non-teaching staff, followed by the National Anthem. Prof. Manjula Grover, Convenor, Annual Day, proposed the Vote of Thanks. The celebration was widely appreciated as a grand success.

57th Annual Day Of Shyama Prasad Mukherji College For Women Celebrated With Dignity And Academic Excellence

Categories
365x24 News

गुप्ता परिवार द्वारा भव्य विशाल माता की चौकी संपन्न

श्री विलेश्वर महादेव मंदिर सभागार में गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित माता की चौकी संपन्न मलाड, मुंबई किया गया है। लन्दन से सुरेश गुप्ता और वीना गुप्ता ने अपने  हाथों से माता की ज्योति प्रज्वलित किया। मुख्य गायक मंतोष कुमार जो माता की चौकी के सुप्रसिद्ध गायक हैं, जिनका ग्रुप मंतोष कुमार एंड ग्रुप काफी प्रसिद्ध है। मंतोष कुमार ने अपने सुमधुर आवाज से भक्तों को मानो वैष्णोदेवी के दर्शन करवा दिए और इसमें चार चांद लगाये सुप्रसिद्ध गायक और फिल्मस्टार कुमार घनश्याम ने,  जो काफी प्रसिद्ध चेहरा हैं। श्री रुद्र स्वरूप सेवा संस्था का विशेष सहयोग रहा। वीना गुप्ता और सुरेश गुप्ता ने आये हुए 3000 से अधिक भक्तों को साड़ी वितरण किया और महाभंडारा का विशाल आयोजन सम्पन्न हुआ। साथ ही राज अग्रवाल का बहुत-बहुत आभार, जिनके मार्गदर्शन में यह भव्य आयोजन सफल रहा। आये हुए अतिथि अग्निशिला के संपादक अनिल गलगली, वरिष्ठ कवयित्री डॉ नीलिमा पांडेय, पूजा मिश्रा, अरुण शुक्ला आदि लोगों का सम्मान काशीराम खांडेका, पत्रकार लक्ष्मीकांत कमल नयन, शुभम मिश्रा ने किया। सुरेश गुप्ता और मंतोष कुमार ने कार्यक्रम में आए हुए भक्तों का आभार  किया।

सुरेश गुप्ता और वीना गुप्ता ने अपने हाथों से किया माता की चौकी की ज्योति प्रज्वलित, किया साड़ी वितरण

 

Categories
Albums

प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का नया होली गीत ‘होली में घरे अइबा की ना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

जितना दिन होली आने में शेष है, उतना ही हर पल विशेष है। भोजपुरी जगत में होली की खुमारी खूब बढ़ने लगा है और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर एक से बढ़कर एक होली गीत आने लगा है। ऐसे में होली से पहले होली का त्यौहार खास बनाते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने एक और नया होली गीत ‘होली में घरे अइबा की ना’ लेकर आये हैं। इस गाने में भोजपुरी की मशहूर गायिका प्रियंका सिंह ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव के शानदार अभिनय किया है। ये होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो देखते ही देखते दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

इस गीत की थीम और भावुकता की बात करें तो गाने के वीडियो की शुरुआत सरसों के पीले खेतों और फागुन की मस्ती के साथ होती है। जहाँ पर माही श्रीवास्तव अपने पति के साथ फगुआ मना रही हैं। उन होली की यादों को समेटे यह होली गीत विशेष रूप से उन विवाहित महिलाओं की भावनाओं को दर्शाता है, जिनके पति काम के सिलसिले में घर से दूर परदेस में रहते हैं। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव बेहद खूबसूरत लग रही हैं और एक विरहिणी पत्नी के दर्द को बखूबी परफॉर्म कर रही हैं। गाने के बोलों के माध्यम से अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपने पति से बड़ी ही मासूमियत और थोड़े हक के साथ पूछ रही है कि ‘क्या वह इस साल होली के त्यौहार पर घर वापस आएंगे कि नहीं। अपने हाथों से रंग गुलाल लगाने घर आएंगे या नहीं…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत इस गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। उन्होंने इस गाने को भव्य तरीके से फिल्माया गया है। सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी गायकी से गाने में जान फूंक दी है, जिससे श्रोताओं को होली के पारंपरिक गीतों की याद आती है। वहीं अभिनेत्री माही श्रीवास्तव के एक्सप्रेशन और ग्रामीण परिवेश का सेटअप गाने को काफी वास्तविक बनाता है। इस गीत के गीतकार सूरज सिंह, संगीतकार साजन मिश्रा हैं। वीडियो निर्देशक सुनील बाबा, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, डीओपी रंजन, एडीटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस होली गीत का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

होली गीत को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘यह गाना केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश और प्रवासी मजदूरों के परिवारों के संघर्ष और प्रेम को भी दर्शाता है। इस होली पर यह गीत निश्चित रूप से डीजे और म्यूजिक सिस्टम्स पर अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। प्रियंका सिंह की आवाज़ और माही श्रीवास्तव का स्क्रीन प्रेजेंस कमाल का है।’

वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ये होली गीत रिलीज होने के साथ ही खूब पसंद किया जा रहा है। विशेषकर बिहार और उत्तर प्रदेश के उन परिवारों में यह गाना काफी लोकप्रिय हो रहा है जहाँ के लोग रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। लोग इस गाने को शेयर कर रहे हैं, कमेंट्स कर रहे हैं और भरपूर प्यार दे रहे हैं।’

प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का नया होली गीत ‘होली में घरे अइबा की ना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Categories
Bhojpuri Films

9 मार्च से शुरू होगी भोजपुरी फिल्म ‘केवट’ की शूटिंग, अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार का बड़ा ऐलान

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेडके बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म “ केवट” की शूटिंग 9 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में अभी से जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म का निर्माण जाने-माने निर्माता रत्नाकर कुमार कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान निर्देशक अनंजय रघुराज के हाथों में है। खास बात यह है कि इस फिल्म को भजन सम्राट और प्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं।

फिल्म ‘केवट’ की टीम भी काफी मजबूत है। इसके लेखक राकेश त्रिपाठी, डीओपी  के. वेंकट महेश, गीतकार मनोज भावुक, संगीत  साजन मिश्रा ने दिया हैं।  वहीं फिल्म में भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे, जिनमें पवन पांडेय, माही श्रीवास्तव, विद्या सिंह और शम्भू राणा प्रमुख भूमिका में होंगे। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर, रामचन्द्र यादव हैं।

इस फिल्म को लेकर अनूप जलोटा ने कहा, ‘भोजपुरी सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है और ‘केवट’ जैसी फिल्में इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती हैं। इस फिल्म की कहानी और इसकी भावनाएं दर्शकों के दिलों को जरूर छू लेंगी। मुझे खुशी है कि मैं इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों को भी दर्शाएगी, जो दर्शकों को खास अनुभव देगी।

फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा,

‘हम हमेशा दर्शकों के लिए अलग और दिल को छूने वाली फिल्में लाने की कोशिश करते हैं। ‘केवट’ एक ऐसी कहानी है जो भावनाओं, संस्कृति और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण होगी। हमें पूरा विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी।’ उन्होंने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग बड़े स्तर पर की जाएगी और इसकी कहानी दर्शकों को कुछ नया अनुभव देगी।

अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘केवट’की शूटिंग 9 मार्च से होगी शुरू

Categories
Awards

Dr. Santosh Raosaheb Chavan को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला ‘भारत गौरव सम्मान’

मुंबई/चिपळूण।  मुंबई–चिपळूण क्षेत्र से जुड़े प्रख्यात समाजसेवी, खेल प्रशासक, शिक्षाविद् एवं उद्योग जगत से जुड़े डॉ. संतोष रावसाहेब चव्हाण को उनके उत्कृष्ट सामाजिक, शैक्षणिक और खेल क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए “भारत गौरव सम्मान” राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नमस्कार ग्रुप एवं नमस्कार फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. चव्हाण वर्तमान में एम्बोस्ड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। वे वर्ष 2014–15 में आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के टैलेंट हंट डिपार्टमेंट के हेड रह चुके हैं तथा एक पूर्व महाराष्ट्र खिलाड़ी भी हैं। वर्तमान में वे मुंबई यूनिवर्सिटी के चीफ सिलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

समाजसेवा के क्षेत्र में डॉ. चव्हाण का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अब तक 400 से अधिक गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहायता की है, 200 से अधिक युवाओं को रोजगार दिलवाया है तथा 200 से अधिक युवाओं का पुलिस भर्ती में चयन उनकी रुद्र पुलिस करियर अकादमी, चिपळूण के माध्यम से हुआ है।

वे अंश चैरिटेबल ट्रस्ट, रत्नागिरी के फाउंडर प्रेसिडेंट हैं, साथ ही जागो ग्राहक जागो – कोकण विभाग के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में भी सक्रिय हैं। खेल के क्षेत्र में उनके मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ी जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्तर एवं आईपीएल तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

अपने बहुआयामी योगदान के लिए डॉ. चव्हाण को अब तक 12 राष्ट्रीय एवं 1 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा,

“इस प्रकार के पुरस्कार जीवन में और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं इस सम्मान के लिए नमस्कार ग्रुप एवं नमस्कार फाउंडेशन, दिल्ली का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

Dr. Santosh Raosaheb Chavan को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला ‘भारत गौरव सम्मान’

Categories
Awards

मंडी, हिमाचल की बहन शैलजा जी को उनके मानवीय मूल्यों के लिए मिला ‘भारत गौरव सम्मान’

बहन शैलजा जी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से अत्यंत तहज़ीब, धैर्य और संवेदनशीलता के साथ संवाद किया। उन्होंने न केवल जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि जहाँ तक संभव हुआ, हर जायज़ कार्य को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पूर्ण करवाया।

कई अवसरों पर यह भी देखने को मिला कि उन्होंने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर, अपने व्यक्तिगत संसाधनों और खर्च से भी जनहित के कार्यों को संपन्न कराया। यह उनके त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा-भाव का स्पष्ट प्रमाण है।

इनके उत्कृष्ट कार्यों, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पण को देखते हुए बहन शैलजा जी को “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कार्यों की सामाजिक स्वीकृति और उनके योगदान का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

उनका व्यक्तित्व एक अधिकारी की सीमाओं से कहीं आगे बढ़कर इंसानियत, करुणा और संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है। आमजन के प्रति उनका विनम्र व्यवहार और समस्या-समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक सच्चा जनसेवक और उत्तम इंसान बनाती है।

समाज उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा। हम उनके उज्ज्वल, सशक्त और जनसेवापूर्ण भविष्य के लिए हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।

मंडी, हिमाचल की बहन शैलजा जी को उनके मानवीय मूल्यों के लिए मिला ‘भारत गौरव सम्मान’

Categories
Awards

गुरुग्राम का नन्हा सितारा: 5 वर्षीय दिविज श्रीवास्तव को मिला ‘भारत गौरव सम्मान’

गुरुग्राम: जहाँ अधिकांश पाँच वर्ष के बच्चे अक्षर ज्ञान या खिलौनों में व्यस्त रहते हैं, वहीं गुरुग्राम के दिविज श्रीवास्तव कम उम्र में ही ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने में जुटे हैं। इतनी छोटी उम्र में खगोल विज्ञान और गणित में उनकी गहरी समझ ने शिक्षकों, परिवार और समाज को आश्चर्यचकित कर दिया है।

श्रीमती रिधि श्रीवास्तव और श्री शशि श्रीवास्तव के सुपुत्र दिविज को सौरमंडल से जुड़ी जानकारियों में असाधारण रुचि और पकड़ है। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि तब सामने आई जब उन्होंने पाँच वर्ष से कम आयु में मात्र 14 मिनट 48 सेकंड में सौरमंडल से जुड़े 100 जटिल प्रश्नों के उत्तर देकर सभी को हैरान कर दिया।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा को मिला सम्मान

दिविज की इस अद्भुत प्रतिभा को प्रतिष्ठित भारत सम्मान द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई और उन्हें उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।

दिविज विज्ञान से जुड़ी जानकारियों को अत्यंत सहजता और उत्साह के साथ समझते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम उम्र में विज्ञान के प्रति रुचि बच्चे में तार्किक सोच, जिज्ञासा और व्यापक शब्दावली विकसित करने में सहायक होती है।

दिविज के लिए सीखना एक आनंदमय अनुभव है, जो रात के आकाश को देखने और नए तथ्यों की खोज से प्रेरित है। पड़ोसी और मित्र गर्व के साथ इस नन्हे वैज्ञानिक को भविष्य का चमकता सितारा मानते हैं।

दिविज प्रतिदिन नई जानकारियाँ सीख रहे हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके लिए आकाश भी सीमा नहीं है।

गुरुग्राम का नन्हा सितारा: 5 वर्षीय दिविज श्रीवास्तव को मिला ‘भारत गौरव सम्मान’

Categories
24x7 News

दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ का भव्य शुभारंभ

पटना, दिनांक — दियान बाबू के जनदिवस के अवसर पर डेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘डेलिया मिनरल वाटर’ की लांचिंग की गई। कंपनी द्वारा घोषणा की गयी है कि अब हर प्यासे लोग प्रीमियम पानी पियेंगे। प्रीमियम पानी की बोतलें जो अब तक कुछ खास जगह और ज्यादा कीमतों पर उपलब्ध थी डेलिया द्वारा वही क़्वालिटी अब प्रीमियम पैकेजिंग एवं आवश्यक खनिजों से युक्त शुद्ध पेयजल अब साधारण दरों पर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी की प्रबंध निदेशक (MD) प्रियंका सिंह ने कहा कि डेलिया का उद्देश्य गुणवत्ता, शुद्धता और भरोसे के साथ उपभोक्ताओं तक सुरक्षित पेयजल पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि कंपनी आधुनिक तकनीक और सख्त गुणवत्ता मानकों के तहत उत्पाद तैयार कर रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर नागरिक की प्राथमिक आवश्यकता है। डेलिया इंडस्ट्रीज की यह पहल न केवल गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापारिक अवसरों को भी बढ़ावा देगी।

स्ट्रेटेजिक एडवाइजर सर्वेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि डेलिया मिनरल वाटर गुणवत्ता, ब्रांडिंग और रणनीतिक विस्तार के माध्यम से बाजार में मजबूत पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कंपनी की भविष्य की संभावनाओं और विस्तार योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डेलिया एक बड़े मिशन के साथ आज हमारे सामने है। खनिजों से युक्त शुद्ध पेयजल पीने अब हर हाथ मे होगा।

सेल्स हेड आशीष सिन्हा ने उपस्थित डीलरों एवं व्यापार भागीदारों का स्वागत करते हुए कंपनी का विजन और मिशन साझा किया। उन्होंने बताया कि डेलिया का लक्ष्य राज्यभर में मजबूत वितरण नेटवर्क स्थापित कर रोजगार के अवसर सृजित करना और उपभोक्ताओं तक विश्वसनीय उत्पाद पहुंचाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार के साथ विशिष्ट अतिथियो के रूप में बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष

रूप नारायण मेहता, चर्चित ब्रांड स्ट्रैटजिस्ट सर्वेश कश्यप, कला संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा बिहार के उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं मीडिया प्रभारी रौशन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहार झारखंड के तमाम डीलर,उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। अंत में कंपनी प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि ‘डेलिया मिनरल वाटर’ शीघ्र ही बाजार में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

अब किफायती दरों पर प्रीमियम बोतल में खनिजों से युक्त शुद्ध पेयजल पियेगा हर नागरिक

 

Categories
24x7 News

Congratulations To Rani Mukherjee On The Success Of Mardaani-3 Angel Tetarbe Miss Glamourfaceworld India

My Favorite  Actress  Rani  Mukherjee,I just love her as she is so talented  ,humble  n kind person.

Her  Powerful performances  continue  to inspire millions,and this new movie In the Mardaani    legacy is truly inspiring.

Wishing you even more success and accolades ahead!

That’s such a beautiful  memory  of meeting Rani Mukherjee  in Taj lands End Bandra ,during International  Women Award  show .

She has truly that rare combination of grace ,talent,and warmth that makes people,admire her not just as an actress but as a beautiful  heart person too.

She met me  so sweetly with grace ,it was just so magical  feel .

Angel currently resides in Dubai.She is International  Peace Ambassador, she promotes Peace, Love n cultural unity Internationally.

Angels Profile blends fashion ,beauty, humanitarian advocacy and International representation making her Public Ambassador of culture Peace.

Angel Tetarbe 

Miss International  Peace Beauty Queen ”

Lets spread Peace Love n Happiness  in life ,

Be helping  n kind to all.

Congratulations  To Rani Mukherjee  On The Success  Of Mardaani-3 Angel Tetarbe Miss Glamourfaceworld India